भारत करेगा हमला? पाकिस्तानी मंत्री का दावा, शहबाज शरीफ ने UN से लगाई गुहार

पाक मंत्री ने दावा किया कि भारत 24-36 घंटे में सैन्य कार्रवाई करेगा। शहबाज शरीफ ने UN से हस्तक्षेप की मांग की। पहलगाम हमले के बाद विवाद गहराया।
भारत करेगा हमला? पाकिस्तानी मंत्री का दावा, शहबाज शरीफ ने UN से लगाई गुहार

पाकिस्तान के मंत्री अताउल्लाह तरार ने दावा किया है कि भारत अगले 24-36 घंटे में सैन्य कार्रवाई कर सकता है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के पास इसके समर्थन में विश्वसनीय खुफिया इनपुट मौजूद हैं।

Pakistan: पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान एक बार फिर से दुनिया की सहानुभूति बटोरने में जुट गया है। आतंकवाद को कंट्रोल करने में फेल पाकिस्तान अब उल्टा भारत पर आरोप लगाने लगा है। पाकिस्तान के सूचना एवं प्रसारण मंत्री अताउल्लाह तरार ने मंगलवार को एक बयान में दावा किया कि भारत अगले 24-36 घंटों में सैन्य कार्रवाई कर सकता है।

भारत करेगा हमला? पाकिस्तानी मंत्री का दावा, शहबाज शरीफ ने UN से लगाई गुहार

तरार ने कहा कि पाकिस्तान के पास "विश्वसनीय खुफिया जानकारी" है, जिससे पता चलता है कि भारत आतंकवाद के खिलाफ जवाबी कार्रवाई की तैयारी कर रहा है। उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए लिखा, "भारत पहलगाम हमले के बहाने पाकिस्तान पर हमला करने की साजिश रच रहा है।"

भारत पर आरोप, खुद को बताया शांति समर्थक

तरार ने दावा किया कि पाकिस्तान हमेशा आतंकवाद का शिकार रहा है और उसने हर मंच पर आतंकवाद की निंदा की है। उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान ने एक neutral investigation की पेशकश की थी, जिसे भारत ने ठुकरा दिया और अब वह "टकराव की राह" पर चल पड़ा है।

इशाक डार का कबूलनामा

भारत करेगा हमला? पाकिस्तानी मंत्री का दावा, शहबाज शरीफ ने UN से लगाई गुहार

वहीं पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार का बयान भी चर्चा में है। उन्होंने संसद में खुद कहा कि UN Security Council के बयान से लश्कर-ए-तैयबा की ब्रांच TRF का नाम हटवाया गया। यह बयान खुद यह साबित करता है कि पाकिस्तान आज भी आतंकियों को कवर देने में जुटा है।

शहबाज शरीफ की UN से अपील

इस पूरे मामले में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भी कूदते हुए UN Secretary-General Antonio Guterres से फोन पर बातचीत की। उन्होंने भारत पर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया और पहलगाम घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की।

शरीफ ने एक्स पर लिखा, “भारत के निराधार आरोपों को खारिज करते हैं। पाकिस्तान शांति चाहता है, लेकिन अगर चुनौती दी गई तो हम पूरी ताकत से अपनी संप्रभुता की रक्षा करेंगे।”

Leave a comment