राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन की नई दिल्ली यात्रा से पहले भारत और रूस दोस्ती की नई इबारत लिखने जा रहे हैं। दोनों देशों के बीच अब तक का सबसे बड़ा सैन्य समझौता होने की संभावना है, जो पाकिस्तान, चीन और अमेरिका के लिए भी चिंता का विषय बन सकता है।
नई दिल्ली: भारत और रूस के बीच अब तक का सबसे बड़ा सैन्य समझौता होने जा रहा है। इसका संकेत रूस की ओर से दिया गया है और यह समझौता राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के भारत दौरे से ठीक पहले सामने आने की संभावना है। पुतिन 4 दिसंबर को नई दिल्ली पहुंच रहे हैं और उनके दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच यह ऐतिहासिक समझौता औपचारिक रूप से पूरा किया जा सकता है।
विशेषज्ञों के अनुसार यह समझौता न केवल भारत और रूस की दोस्ती को मजबूत करेगा बल्कि पाकिस्तान, चीन और अमेरिका के लिए भी रणनीतिक संदेश होगा।
RELOS समझौता: क्या है खास
रूसी संसद के निचले सदन स्टेट डूमा ने राष्ट्रपति पुतिन की भारत यात्रा से पहले ‘रेसीप्रोकल एक्सचेंज ऑफ लॉजिस्टिक्स एग्रीमेंट’ (RELOS) को मंजूरी देने की प्रक्रिया पूरी कर ली है। यह समझौता भारत-रूस के लंबे समय से लंबित सैन्य सहयोग को नया आयाम देगा। 18 फरवरी 2025 को मॉस्को में भारत के राजदूत विनय कुमार और रूस के तत्कालीन उप रक्षा मंत्री कर्नल जनरल अलेक्जेंडर फोमिन ने इस समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।
स्टेट डूमा ने RELOS दस्तावेज़ को संसदीय पुष्टि के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। इस समझौते से दोनों देशों की सेनाओं को परस्पर लॉजिस्टिक समर्थन मिलने में आसानी होगी। इसमें शामिल हैं:
- संयुक्त सैन्य अभ्यास
- मानवीय सहायता एवं आपदा राहत (HADR) अभियान
- पोतों की मरम्मत और ईंधन भराई
- चिकित्सा सहायता के लिए एक-दूसरे के सैन्य अड्डों का उपयोग
- हिंद-प्रशांत और आर्कटिक में बढ़ेगा प्रभाव
विशेषज्ञों का मानना है कि RELOS समझौता भारत के हिंद-प्रशांत क्षेत्र में दबदबा बढ़ाने में सहायक होगा। भारतीय नौसेना के तलवार-श्रेणी फ्रिगेट और आईएनएस विक्रमादित्य जैसे विमानवाहक पोत कठिन आर्कटिक परिस्थितियों में संचालन के लिए सक्षम हैं। अब ये पोत रूसी उत्तरी बेड़े के बंदरगाहों में लॉजिस्टिक सहायता प्राप्त कर सकेंगे।
![]()
वहीं, रूस भारतीय नौसैनिक अड्डों का उपयोग कर हिंद-प्रशांत क्षेत्र में अपनी मौजूदगी बढ़ा सकेगा, जिसे विशेषज्ञ चीन के बढ़ते प्रभाव के खिलाफ संतुलन के रूप में देख रहे हैं। रूस ने अमेरिका, फ्रांस, ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर और वियतनाम के साथ भी इसी तरह के लॉजिस्टिक समझौते पहले ही लागू कर रखे हैं।
भारत को मिलेगा और अधिक एस-400 सिस्टम
पुतिन के दौरे के बाद भारत को अधिक एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम मिलने की संभावना है। यह प्रणाली ऑपरेशन सिंदूर और अन्य रणनीतिक अभियानों में भारत के लिए महत्वपूर्ण साबित हुई है। RELOS समझौता भारत-रूस के अंतर-सरकारी सैन्य-तकनीकी सहयोग (IRIGC-MTC) को नया आयाम देगा। इससे पहले दोनों देशों ने:
- एस-400 वायु रक्षा प्रणाली
- ब्रह्मोस मिसाइल
- एके-203 राइफल संयुक्त उत्पादन
पुतिन की 23वीं भारत-रूस वार्षिक शिखर वार्ता के दौरान यह समझौता औपचारिक रूप से सामने आएगा। इसके जरिए दोनों देशों की सैन्य साझेदारी और भी मजबूत होगी और आपसी भरोसे को नई ऊंचाई मिलेगी।











