Bigg Boss 18 Update: घरवालों की सभी साजिशों पर फिरेगा पानी, पहली बार बिग बॉस देखेंगे भविष्य, तीन प्रतियोगियों हुए कन्फर्म

टीवी के सबसे प्रिय शोज में से एक बिग बॉस का 18वां सीजन (Bigg Boss 18) इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है, हमेशा की तरह, इस बार का बिग बॉस का थीम एकदम अलग और अनोखा

जैसे-जैसे बिग बॉस 18 के प्रीमियर की तारीख करीब आ रही है, सस्पेंस भी बढ़ता जा रहा है। शो के होस्ट सलमान खान ने सोशल मीडिया पर एक प्रोमो साझा किया है, जिसे फैंस ने बेहद पसंद किया है। इस प्रोमो से यह स्पष्ट हो जाता है कि इस बार घरवालों की सभी साजिशों पर पानी फिरने वाला है।

New Delhi: टीवी के सबसे प्रिय शोज में से एक बिग बॉस का 18वां सीजन (Bigg Boss 18) इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है। हमेशा की तरह, इस बार का बिग बॉस का थीम एकदम अलग और अनोखा होने वाला है। पहली बार, बिग बॉस घरवालों का भविष्य देखेंगे और उनके किए गए सभी कार्यों को प्रभावित करते हुए नज़र आएंगे। इस बार बिग बॉस के घर में टीवी और बॉलीवुड के कई प्रमुख सितारे प्रवेश करने जा रहे हैं।

शो में शामिल होना उनके लिए जितना आसान लग रहा है, असल में उतना है नहीं। समय का दबाव और बिग बॉस का फ्यूचर देखना सभी प्रतियोगियों के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है। इस अनोखे थीम के चलते फैंस भी इस सीजन को लेकर काफी उत्साहित हैं। अब सलमान खान (Salman Khan) ने नए प्रोमो के जरिए फैंस की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है।

बिग बॉस बनकर कहर बरपाएंगे सलमान खान

Bigg Boss 18 Update: घरवालों की सभी साजिशों पर फिरेगा पानी, पहली बार बिग बॉस देखेंगे भविष्य, तीन प्रतियोगियों हुए कन्फर्म

सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बिग बॉस 18 का नया प्रोमो साझा किया है। इस रोमांचक प्रोमो में सल्लू मियां कहते हुए नजर आ रहे हैं, "यह आंख केवल आज के हालात को देखती थी, लेकिन अब एक नई आंख खुलेगी, और इतिहास के एक नए पल को लिखा जाएगा। ये आने वाले कल को देखेगी।

विज्ञान का प्रलय होगा, और स्वयं काल की आंख खुलेगी। ये हर साजिश को देखेगी जो कल बिखरेगी, और हर नीयत को जानेगी जो कल बिगड़ेगी। इस बार बिग बॉस घरवालों के भविष्य पर नज़र रखेंगे। तो सवाल यह है कि कौन अपनी लिखी हुई किस्मत को बदलेगा। अब समय का तांडव होने वाला है।"

तीन प्रतियोगियों की पुष्टि

Bigg Boss 18 Update: घरवालों की सभी साजिशों पर फिरेगा पानी, पहली बार बिग बॉस देखेंगे भविष्य, तीन प्रतियोगियों हुए कन्फर्म

बिग बॉस 18 के तीन कन्फर्म प्रतियोगियों की पहली झलक अब सामने आ गई है। इस शो में 90 के दशक की एक खूबसूरत अदाकारा शिल्पा शिरोडकर की एंट्री होने जा रही है, जो अमिताभ बच्चन और शाहरुख़ ख़ान जैसे सितारों के साथ काम कर चुकी हैं। इसके अलावा, टीवी एक्ट्रेस चाहत पांडे और अभिनेता शहजादा धामी भी इस शो के लिए फाइनल हो गए हैं। यह शो 6 अक्टूबर से शुरू होने वाला है।

Leave a comment