Bihar Budget 2025: बिहार में महिलाओं, किसानों और युवाओं के लिए सौगातों की बारिश, जानिए बजट में किसे क्या मिला?

बिहार बजट 2025 में महिलाओं, किसानों और युवाओं को मिला बड़ा फायदा। जानिए शिक्षा, रोजगार और कृषि क्षेत्र में किए गए खास प्रावधान, बजट पेश होने से पहले महागठबंधन

बिहार की नीतीश सरकार ने सोमवार को विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए अपना बजट पेश किया। वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने 3.17 लाख करोड़ रुपये के बजट का खाका पेश करते हुए राज्य के विकास की दिशा में कई बड़े ऐलान किए।

पटना: बिहार की नीतीश सरकार ने सोमवार को विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए अपना बजट पेश किया। वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने 3.17 लाख करोड़ रुपये के बजट का खाका पेश करते हुए राज्य के विकास की दिशा में कई बड़े ऐलान किए। इस बार का बजट पिछले साल की तुलना में 38,000 करोड़ रुपये ज्यादा है। सरकार ने इसे संतुलित और विकासोन्मुखी बजट बताया, जिसमें रोजगार, बुनियादी ढांचे और कल्याणकारी योजनाओं पर विशेष ध्यान दिया गया हैं।

वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने पेश किया बजट 

Bihar Budget 2025: बिहार में महिलाओं, किसानों और युवाओं के लिए सौगातों की बारिश, जानिए बजट में किसे क्या मिला?

* स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना - 1000 करोड़ रुपये
* समाज कल्याण विभाग- 13,368 करोड़
* ऊर्जा विभाग- 13,484 करोड़
* ग्रामीण सड़क- 15,000 करोड़
* स्वास्थ्य विभाग- 20,335
* शिक्षा विभाग- 60,964
* पंचायती राज निकाय के लिए- 4012 करोड़ रुपये
* नगर निकाय के लिए- 2160 करोड़ रुपये
* ST-SC के लिए- 1735 करोड़ रुपये
* राज्य सरकार कन्या विवाह मंडप का निर्माण कराएगी।
* गृह विभाग के लिए 17 हजार करोड़ अलॉट
* अरहर और मूंग को एमएसपी पर खरीदेगी सरकार
* राज्य के सभी बस स्टैंड को आधुनिक तरीके से विकसित किया जाएगा
* पटना में महिलाओं के लिए चलंत जिम खुलेगा।
* सब्जी उत्पादन समिति का गठन।
* कन्या मंडप में गरीब लड़कियों की शादी कराई जाएगी।
* शहरों में महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट बनाए जाएंगे।
* सुधा की तर्ज पर सरकारी आउटलेट खुलेंगे।
* हर प्रखंड में डिग्री कॉलेज की स्थापना होगी।
* अनमंडल के लिए रेफरल अस्पताल बनेंगे
* कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल बनेंगे।
* बेगूसराय में कैंसर अस्पताल बनेगा।
* बड़े शहरों में शुरू होगी पिंक बस सेवा
* SC-ST प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति दोगुनी हुई
* तीन महीने में शुरू होगा पूर्णिया एयरपोर्ट
* भागलपुर, सहरसा, मुगेर, बीरपुर, मुजफ्फरपुर, वाल्मीकिनगर, मधुबनी में एयरपोर्ट बनेगा।
* भागलपुर में मौसम विज्ञान केंद्र बनेगा

विपक्ष का हमला, महागठबंधन का प्रदर्शन

Bihar Budget 2025: बिहार में महिलाओं, किसानों और युवाओं के लिए सौगातों की बारिश, जानिए बजट में किसे क्या मिला?

बजट पेश होने से पहले महागठबंधन के विधायकों ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने विधवा एवं दिव्यांग पेंशन बढ़ाने और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार पर हमला बोला। विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि यह बजट बिहार के समावेशी विकास के लिए बनाया गया है, जिसमें हर वर्ग को ध्यान में रखा गया हैं।

आर्थिक विशेषज्ञों का मानना है कि यह बजट आर्थिक मजबूती और सामाजिक कल्याण के बीच संतुलन बनाता है। हालांकि, कुछ जानकारों का मानना है कि वास्तविक क्रियान्वयन ही इसकी सफलता तय करेगा।

Leave a comment