Bihar Meeting: पटना में बिहार चुनाव को लेकर एनडीए की अहम बैठक, चुनावी रणनीति पर मंथन

बिहार चुनाव: पटना में एनडीए की बैठक हुई, जिसमें नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार चुनाव लड़ने का निर्णय लिया गया। चुनावी रणनीति और सीट शेयरिंग पर चर्चा हुई।

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर पटना में एनडीए की बैठक हुई। नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़े जाने का निर्णय लिया गया, साथ ही सीट शेयरिंग और चुनावी रणनीति पर चर्चा हुई।

Patana: आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर एनडीए की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, चिराग पासवान, जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा समेत एनडीए के प्रमुख नेताओं ने भाग लिया। बैठक के दौरान पार्टी नेताओं ने बिहार चुनाव की रणनीति और सीट शेयरिंग पर चर्चा की।

नीतीश के नेतृत्व में चुनाव लड़ने का लिया निर्णय

Bihar Meeting: पटना में बिहार चुनाव को लेकर एनडीए की अहम बैठक, चुनावी रणनीति पर मंथन

बैठक से पहले ही यह स्पष्ट हो गया था कि बिहार चुनाव में नीतीश कुमार ही एनडीए का नेतृत्व करेंगे। अमित शाह ने भी बैठक के दौरान साफ तौर पर कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए चुनाव लड़ेगा और पीएम मोदी के नेतृत्व में एक बार फिर एनडीए सरकार बनेगी।

चुनावी रणनीति और सीट शेयरिंग पर हुई चर्चा

सूत्रों के मुताबिक, बैठक में आगामी चुनावों के लिए सीटों की वितरण पर गहन चर्चा हुई। इस दौरान एनडीए नेताओं ने 225 सीटों को जीतने का लक्ष्य रखा और इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए एकजुट होकर चुनाव में उतरने की योजना बनाई। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि छोटे सहयोगी दलों के सम्मान का ध्यान रखा जाएगा।

Bihar Meeting: पटना में बिहार चुनाव को लेकर एनडीए की अहम बैठक, चुनावी रणनीति पर मंथन

अमित शाह ने नेताओं को दी चुनाव जीतने की टिप्स

बिहार पहुंचते ही अमित शाह ने राज्य में चुनावी तैयारियों का बिगुल फूंक दिया था। बैठक से पहले उन्होंने पार्टी के विधायकों, सांसदों और वरिष्ठ नेताओं के साथ भी बैठक की। इसके बाद, शाह ने एनडीए नेताओं को चुनाव जीतने के टिप्स भी दिए। उन्होंने पार्टी नेताओं से संवाद करते हुए कहा कि बिहार में 15 सालों तक आरजेडी के शासनकाल में जो 'जंगलराज' रहा, उसे फिर से आने नहीं दिया जाएगा। इसके साथ ही केंद्र और बिहार सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने पर भी जोर दिया जाएगा।

Leave a comment