Bihar Politics News: क्या टूट सकती है तेजस्वी और मुकेश साहनी की दोस्ती? Nitish Kumar के मंत्री ने किया खुलासा, जानिए आखिर क्या हैं मामला?

क्या टूट सकती है तेजस्वी और मुकेश साहनी की दोस्ती? Nitish Kumar के मंत्री ने किया खुलासा, जानिए आखिर क्या हैं मामला?, इंडिया हिंदी न्यूज़, पॉलिटिक्स न्यूज़

विकासशील इंसान पार्टी के नेता मुकेश सहनी के बारे में राजनीतिक अटकलें तेज़ हो रही हैं। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि आने वाले समय में कुछ बड़ा हो सकता है। क्या मुकेश सहनी NDA में शामिल होंगे? यह सवाल उन लोगों के लिए चर्चा का मुख्य विषय बन गया है जो राजनीति पर नजर रखते हैं।

Bihar Politics News: क्या टूट सकती है तेजस्वी और मुकेश साहनी की दोस्ती? Nitish Kumar के मंत्री ने किया खुलासा, जानिए आखिर क्या हैं मामला?

पटना: बिहार की राजनीति में कब क्या हो जाए, यह कहना बहुत मुश्किल है। किसी भी समय नेता अपना समर्थन बदल सकते हैं और उनके व्यवहार में भी स्पष्ट परिवर्तन दिखने लगता है। इसी संदर्भ में विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी के बारे में चर्चाएँ हो रही हैं। राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा है कि तेजस्वी यादव के बेहद करीबी और खास मित्र सहनी एक बार फिर से महागठबंधन का साथ छोड़कर NDA में शामिल हो सकते हैं। हालांकि उन्होंने यह स्पष्ट कर दिया है कि वे 2025 का चुनाव तेजस्वी के नेतृत्व में ही लड़ेंगे। वहीं दूसरी ओर एनडीए के नेता सहनी का स्वागत करने की बातें करने लगे हैं।

नितीश कुमार के मंत्री ने किया खुलासा

Bihar Politics News: क्या टूट सकती है तेजस्वी और मुकेश साहनी की दोस्ती? Nitish Kumar के मंत्री ने किया खुलासा, जानिए आखिर क्या हैं मामला?

बिहार सरकार के मंत्री प्रेम कुमार ने बुधवार (14 अगस्त) को पटना में मुकेश सहनी के बारे में एक महत्वपूर्ण बयान दिया। उन्होंने कहां कि यदि सहनी एनडीए में शामिल होते हैं, तो वह उनके साथ मिलकर काम करने के लिए तैयार हैं। प्रेम कुमार ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहां कि "यदि मुकेश सहनी एनडीए में शामिल होंगे, तो उनका तहदिल दे स्वागत किया जाएगा। लोकतंत्र में सभी को अपने निर्णय लेने का अधिकार है। मैं समाचारों पर नज़र रख रहा हूं, और ऐसा लगता है कि वह जल्द ही एनडीए में शामिल होने वाले हैं। यदि वह एनडीए में आते हैं तो उनका जोरदार स्वागत होगा और हम मिलकर काम करेंगे।"

साहनी छोड़ सकते है पार्टी

Bihar Politics News: क्या टूट सकती है तेजस्वी और मुकेश साहनी की दोस्ती? Nitish Kumar के मंत्री ने किया खुलासा, जानिए आखिर क्या हैं मामला?

स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) के अवसर को लेकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने देशवासियों से अनुरोध किया था कि सभी लोग अपने सोशल मीडिया अकाउंट की प्रोफाइल तस्वीर में तिरंगा लगाएं। अब भाजपा (भारतीय जनता पार्टी - BJP) के कई नेताओं की तरह मुकेश सहनी ने भी अपने एक्स अकाउंट की तस्वीर को बदलकर उसमें तिरंगा जोड़ दिया है। इस बदलाव के बाद यह चर्चा शुरू हो गई है कि क्या सहनी का रुख भाजपा की ओर हो सकता हैं।

साहनी ने NDA में जाने से किया इंकार

Bihar Politics News: क्या टूट सकती है तेजस्वी और मुकेश साहनी की दोस्ती? Nitish Kumar के मंत्री ने किया खुलासा, जानिए आखिर क्या हैं मामला?

मुकेश साहनी ने एक चैनल को दिए गए इंटरव्यू में यह कहां कि वे सत्ता के लिए भूखे नहीं हैं और निषाद आरक्षण के लिए उनकी लड़ाई जारी रहेगी। आगामी चुनाव तेजस्वी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। उनकी पार्टी ने मंगलवार को एक बयान जारी करते हुए कहां कि जब तक भारतीय जनता पार्टी आरक्षण का समर्थन नहीं करती, तब तक किसी भी सहयोग को लेकर चर्चा करने का सवाल ही नहीं उठता हैं।

Leave a comment