बिना इंटरनेट कनेक्शन देखने हैं YouTube वीडियोज? ऐसे करें SD कार्ड में डाउनलोड

बिना इंटरनेट कनेक्शन के YouTube वीडियो देखने के लिए SD कार्ड में डाउनलोड करें। जानिए आसान तरीका और स्टेप्स जिससे आप ऑफलाइन वीडियो देख सकते हैं

अब YouTube के वीडियो को आपके फोन के SD कार्ड में डाउनलोड किया जा सकता है, जिससे न सिर्फ इंटरनल स्टोरेज पर दबाव नहीं पड़ेगा, बल्कि आप बिना इंटरनेट के भी वीडियो देख सकेंगे। इस नए फीचर से YouTube अब सिर्फ मनोरंजन के लिए नहीं, बल्कि स्टूडेंट्स के अध्ययन, खिलाड़ियों के कोचिंग सेशन और कलाकारों के प्रमोशन के लिए भी अहम बन गया है।

पहले YouTube ने SD कार्ड में वीडियो डाउनलोड करने की अनुमति नहीं दी थी, लेकिन अब यह सुविधा प्रीमियम सब्सक्राइबर्स के लिए चुनिंदा देशों में उपलब्ध है।

SD कार्ड पर कैसे डाउनलोड करें वीडियो

बिना इंटरनेट कनेक्शन देखने हैं YouTube वीडियोज? ऐसे करें SD कार्ड में डाउनलोड

YouTube से वीडियो डाउनलोड करना अब और भी आसान हो गया है। वीडियो के वॉच पेज पर जाकर डाउनलोड बटन दबाना होगा, और इसके लिए आपके फोन में SD कार्ड होना जरूरी है। यदि आप चाहते हैं कि YouTube वीडियो SD कार्ड में सेव हों, तो आपको कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करने होंगे

·       सबसे पहले अपनी YouTube प्रोफाइल पिक्चर पर टैप करें और सेटिंग्स में जाएं।

·       इसके बाद ‘बैंग्राउंड एंड डाउनलोड्स’ विकल्प पर क्लिक करें।

·       फिर 'यूज़ SD कार्ड' ऑप्शन को इनेबल कर लें।

अब आप YouTube वीडियो को SD कार्ड में डाउनलोड कर सकते हैं और बिना इंटरनेट के भी उन्हें आसानी से देख सकते हैं।

नहीं किया तो इंटरनल स्टोरेज में रहेगा वीडियो

बिना इंटरनेट कनेक्शन देखने हैं YouTube वीडियोज? ऐसे करें SD कार्ड में डाउनलोड

अगर आपने SD कार्ड ऑप्शन को इनेबल नहीं किया है, तो वीडियो आपके फोन की इंटरनल स्टोरेज में डाउनलोड हो जाएगा। हालांकि, आप सीधे इसे SD कार्ड में ट्रांसफर नहीं कर सकते। लेकिन इसका हल भी है, बस कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करें

·       सबसे पहले, इंटरनल स्टोरेज में डाउनलोड किए गए वीडियो को डिलीट करें।

·       अब सेटिंग्स में जाकर स्टोरेज लोकेशन बदलें।

·       फिर, वीडियो को दोबारा डाउनलोड करें। इस बार वीडियो SD कार्ड में स्टोर होगा।

याद रखें, वीडियो डाउनलोड करने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि SD कार्ड में पर्याप्त स्टोरेज उपलब्ध है, अन्यथा वीडियो डाउनलोड नहीं होगा।

Leave a comment