BJP Bengal Bandh: बंगाल बंद के दौरान कई जगह हुआ बवाल, BJP प्रदर्शकारियों ने बस और रेल सेवा को किया प्रभावित, हेलमेट पहनकर बस चला रहे ड्राइवर

बंगाल बंद के दौरान कई जगह हुआ बवाल, BJP प्रदर्शकारियों ने बस और रेल सेवा को किया प्रभावित, हेलमेट पहनकर बस चला रहे ड्राइवर, क्राइम न्यूज़, पॉलिटिक्स हिंदी न्यूज़

बंगाल बंद छात्र समाज के मार्च (नबन्ना अभियान) में शामिल होने वालों पर पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ भाजपा द्वारा आज बुधवार को किए गए 12 घंटे के बंगाल बंद का व्यापक प्रभाव देखने को मिल रहा है। सुबह से ही बंद का समर्थन करने के लिए भाजपा समर्थक सड़कों पर उतर आए हैं और हावड़ा तथा सियालदह मंडल समेत कई स्थानों पर ट्रेन सेवाओं को बाधित कर दिया हैं।

BJP Bengal Bandh: बंगाल बंद के दौरान कई जगह हुआ बवाल, BJP प्रदर्शकारियों ने बस और रेल सेवा को किया प्रभावित, हेलमेट पहनकर बस चला रहे ड्राइवर

कोलकाता: सरकारी आरजी कर अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला चिकित्सक के साथ हुई दरिंदगी की घटना के खिलाफ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस्तीफे की मांग को लेकर राज्य सचिवालय नबन्ना तक छात्र समाज द्वारा निकाले गए मार्च (Nabanna Abhijan) के प्रतिभागियों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में प्रदेश भाजपा द्वारा बुधवार को आयोजित 12 घंटे के बंगाल बंद का व्यापक असर देखा जा रहा हैं।

भाजपा समर्थकों ने किया प्रदर्शन

BJP Bengal Bandh: बंगाल बंद के दौरान कई जगह हुआ बवाल, BJP प्रदर्शकारियों ने बस और रेल सेवा को किया प्रभावित, हेलमेट पहनकर बस चला रहे ड्राइवर

सुबह से बंद के समर्थन में भाजपा समर्थकों ने हावड़ा और सियालदह मंडल समेत कई स्थानों पर सड़कों पर उतरे। बंद समर्थकों ने विभिन्न स्टेशनों पर ट्रेन के सामने खड़े होकर प्रदर्शन किया, जिससे ट्रेन सेवा बाधित हो गई। इस प्रदर्शन के कारण दूरगामी ट्रेन सेवाओं पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ा है। कोलकाता और अन्य जिलों में बस सेवाओं पर बंद का प्रभाव स्पष्ट रूप से देखा जा रहा है। कई स्थानों पर बसों के साथ तोड़फोड़ की घटनाएं भी रिपोर्ट की गई हैं। भाजपा समर्थकों ने कई जगहों पर टायर जलाकर महत्वपूर्ण सड़कों को बाधित कर दिया है। इस दौरान, हावड़ा, अलीपुरद्वार और अन्य स्थानों से पुलिस ने कई भाजपा कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है।

प्रदर्शकारियों ने मेट्रो सेवा को किया बाधित

BJP Bengal Bandh: बंगाल बंद के दौरान कई जगह हुआ बवाल, BJP प्रदर्शकारियों ने बस और रेल सेवा को किया प्रभावित, हेलमेट पहनकर बस चला रहे ड्राइवर

कोलकाता के बड़ाबाजार में बंद का असर व्यापक रूप से नजर आ रहा है। अधिकांश दुकानें बंद हैं। धर्मतल्ला और श्यामबाजार मेट्रो स्टेशन के बाहर प्रदर्शकारियों ने गेट बंद करके मेट्रो सेवा को बाधित करने का प्रयास किया। कई स्थानों पर भाजपा नेताओं ने रेलवे ट्रैक पर लेटकर प्रदर्शन किया, जिससे रेल सेवा प्रभावित हुई। इसी के साथ, बस चालक भी हेलमेट पहनकर बस चलाते हुए दिखाई दिए।

BJP Bengal Bandh: बंगाल बंद के दौरान कई जगह हुआ बवाल, BJP प्रदर्शकारियों ने बस और रेल सेवा को किया प्रभावित, हेलमेट पहनकर बस चला रहे ड्राइवर

कई स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं को मजबूरन दुकानों और बाजारों को बंद करवाते हुए देखा गया। इस मुद्दे पर तृणमूल और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच संघर्ष भी हुआ। बैरकपुर में कई जूट मिलों और विभिन्न कारखानों में कामकाज प्रभावित हुआ है। विभिन्न जिलों में भाजपा के सांसद, विधायक और वरिष्ठ नेता बंद के समर्थन में रैलियाँ भी निकाल रहे हैं।

भाजपा का बंगाल बंद है गैरकानूनी - बंगाल सरकार

BJP Bengal Bandh: बंगाल बंद के दौरान कई जगह हुआ बवाल, BJP प्रदर्शकारियों ने बस और रेल सेवा को किया प्रभावित, हेलमेट पहनकर बस चला रहे ड्राइवर

बंगाल सरकार ने भाजपा के इस बंद को अवैध और गैरकानूनी घोषित किया है। राज्य प्रशासन सुबह छह बजे से शुरू होने वाले इस बंद के कारण सामान्य जनजीवन पर असर न पड़े, इसके लिए प्रयासरत है। राज्य सरकार ने मंगलवार को ही जनता से इस बंद में भाग न लेने की अपील की थी। बता दें मंगलवार को राज्य सचिवालय के पास नवान्न अभियान के दौरान, पुलिस ने नवान्न की ओर बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया। इसके साथ ही, आंसू गैस के गोले छोड़े गए और पानी की बौछार का भी इस्तेमाल किया गया। इस कार्रवाई के विरोध में, भाजपा ने राज्य सरकार के खिलाफ 12 घंटे का बंगाल बंद का ऐलान किया हैं।

 

Leave a comment