Bollywood News: Kalki 2898 Ad ने मचाया धमाल, फिल्म फाइटर ने भरी उड़ान, देखें शानदार ओपनिंग करने वाली टॉप 10 फिल्मो की लिस्ट

Kalki 2898 Ad ने मचाया धमाल, फिल्म फाइटर ने भरी उड़ान, देखें शानदार ओपनिंग करने वाली टॉप 10 फिल्में , बॉलीवुड हिंदी न्यूज़, इंडिया हिंदी न्यूज़, फिल्म की न्यूज़

Bollywood News: Kalki 2898 Ad ने मचाया धमाल, फिल्म फाइटर ने भरी उड़ान, देखें शानदार ओपनिंग करने वाली टॉप 10 फिल्मो की लिस्ट  

साल 2024 की शुरुआत बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन रही। दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन की फिल्म फाइटर ने शानदार शुरुआत की। लेकिन प्रभास की फिल्म 'Kalki 2898 Ad' ने थिएटर और बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया। देखिए पिछले छह महीने में शानदार ओपनिंग करने वाली टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट।

Bollywood News: Kalki 2898 Ad ने मचाया धमाल, फिल्म फाइटर ने भरी उड़ान, देखें शानदार ओपनिंग करने वाली टॉप 10 फिल्मो की लिस्ट

एंटरटेनमेंट: बॉलीवुड के लिए साल 2023 बेहद ही शानदार था। फिल्म पठान, जवान और एनिमल ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाते हुए कुल 3 हजार करोड़ से अधिक का बिजनेस किया था। उस समय उम्मीद जताई जा रही थी कि साल 2024 की शुरुआत भी हिंदी फिल्मों के लिए शानदार होगी। लेकिन दर्शकों की उम्मीदों पर पानी फिर गया। साल की शुरुआत में दीपिका पादुकोण-ऋतिक रोशन की फिल्म 'फाइटर' की ओपनिंग तो शानदार रही, लेकिन धीरे-धीरे बॉक्स ऑफिस पर कई बड़ी फिल्मों के कारण यह फिम दब गई। देखिए पिछले छह महीने में शानदार ओपनिंग करने वाली टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट।

1. फिल्म 'कल्कि 2898 एडी'

Bollywood News: Kalki 2898 Ad ने मचाया धमाल, फिल्म फाइटर ने भरी उड़ान, देखें शानदार ओपनिंग करने वाली टॉप 10 फिल्मो की लिस्ट

साउथ सुपरस्टार प्रभास की आखरी फिल्में भले ही कुछ न सकीय हों, लेकिन फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' की सफलता से ये साबित हो गया हैं कि प्रभास इतनी जल्दी हार मानने वालों में से नहीं हैं। 27 जून 2024 को रिलीज हुई दीपिका पादुकोण, प्रभास और अमिताभ बच्चन की इस फिल्म ने सबसे ज्यादा ओपनिंग कमाई करने वाली मूवी की लिस्ट में पहला स्थान हासिल किया है। बॉलीवुड रिपोर्ट्स के मुताबिक, नाग अश्विन की इस फिल्म ने इंडिया में कुल 22 करोड़ और दुनियाभर में 95 करोड़ रुपए कमाए थे।

2. फिल्म 'फाइटर'

Bollywood News: Kalki 2898 Ad ने मचाया धमाल, फिल्म फाइटर ने भरी उड़ान, देखें शानदार ओपनिंग करने वाली टॉप 10 फिल्मो की लिस्ट

बॉलीवुड में सबसे ज्यादा ओपनिंग कमाई करने वाली फिल्म की लिस्ट में दूसरी फिल्म ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की 'फाइटर' है। 25 जनवरी 2024 को रिलीज हुई इस मूवी ने पहले दिन करीबन 20.6 करोड़ रूपये के आसपास का बिजनेस किया था। फिल्म के निर्देशन की कमान सिद्धार्थ आनंद के हाथ में थी।

3. फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां'

Bollywood News: Kalki 2898 Ad ने मचाया धमाल, फिल्म फाइटर ने भरी उड़ान, देखें शानदार ओपनिंग करने वाली टॉप 10 फिल्मो की लिस्ट

सुपरस्टार अक्षय कुमार की कुछ फिल्मे बॉक्स ऑफिस पर लगातार फ्लॉप हो रही थी, लेकिन उनकी फिल्में ओपनिंग शानदार कर रही थी. इस बात को कभी  नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। बता दें 11 अप्रैल 2024 को रिलीज हुई डायरेक्टर अली अब्बास जफर की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां ने 15 करोड़ से ओपनिंग की थी। अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की यह फिल्म इस साल की सबसे बड़ी ओपनिंग लेने वाली फिल्मों में शामिल हैं। 

4. फिल्म 'शैतान'

Bollywood News: Kalki 2898 Ad ने मचाया धमाल, फिल्म फाइटर ने भरी उड़ान, देखें शानदार ओपनिंग करने वाली टॉप 10 फिल्मो की लिस्ट

बॉलीवुड स्टारर अजय देवगन की फिल्म 'औरों में कहां दम था' ने बॉक्स ऑफिस पर भले ही दम तोड़ दिया हो, लेकिन उनकी अप्रैल में रिलीज हुई फिल्म शैतान ने बॉक्स ऑफिस पर कहर मचा दिया। इस फिल्म के रिलीज होने के बाद अन्य सभी फिल्मों पर खतरा मंडराने लगा था। अजय देवगन-ज्योतिका की इस मूवी ने पहले दिन फ्राइडे को लगभग 14 करोड़ रूपये का बिजनेस किया था।

5. फिल्म 'क्रू'

Bollywood News: Kalki 2898 Ad ने मचाया धमाल, फिल्म फाइटर ने भरी उड़ान, देखें शानदार ओपनिंग करने वाली टॉप 10 फिल्मो की लिस्ट

वुमन ओरिएंटेड फिल्म 'क्रू' भी इस साल की सबसे अच्छी ओपनिंग कमाई करने वाली फिल्मों की सूची में स्थान बनाया है। स्टारर तब्बू, करीना कपूर और कृति सेनन की इस मूवी ने पहले दिन तक़रीबन 9 करोड़ रूपये का बिजनेस किया था।

6. फिल्म 'बैड न्यूज'

Bollywood News: Kalki 2898 Ad ने मचाया धमाल, फिल्म फाइटर ने भरी उड़ान, देखें शानदार ओपनिंग करने वाली टॉप 10 फिल्मो की लिस्ट

इस साल 19 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई विक्की कौशल, तृप्ति डिमरी और एमी विर्क की फिल्म 'बैड न्यूज' बॉक्स ऑफिस पर गुड न्यूज साबित हुई। हेट्रोपैटर्नल सुपरफेकंडेशन जैसी मेडिकल कंडीशन पर बनने वाली इस फिल्म ने शानदार ओपनिंग की। पहले दिन इस मूवी ने करीबन 8 करोड़ रूपये के साथ खाता खोला था।

7. फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही'

Bollywood News: Kalki 2898 Ad ने मचाया धमाल, फिल्म फाइटर ने भरी उड़ान, देखें शानदार ओपनिंग करने वाली टॉप 10 फिल्मो की लिस्ट

जाह्नवी कपूर की फिल्म 'उलझ' की कहानी में दर्शक को समझ नहीं आ रही थी, इसलिए इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस नहीं किया, लेकिन उनकी मूवी 'मिस्टर एंड मिसेज माही' डिसेंट तरीके से ओपनिंग करने में सफल रही थी। इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर करीबन 6.9 करोड़ रूपये के साथ ओपनिंग की थी।

8. फिल्म 'मैदान'

Bollywood News: Kalki 2898 Ad ने मचाया धमाल, फिल्म फाइटर ने भरी उड़ान, देखें शानदार ओपनिंग करने वाली टॉप 10 फिल्मो की लिस्ट

अजय देवगन की इस साल दो बड़ी फिल्मों ने अच्छी कमाई के साथ ओपनिंग ली है। इनकी पहली फिल्म शैतान और दूसरी फिल्म 'मैदान' ने तहलका मचाया है। अजय देवगन और प्रियामणि स्टारर की मूवी मैदान ने कुल  6.8 करोड़ रूपये की ओपनिंग की थी।

9. फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया'

Bollywood News: Kalki 2898 Ad ने मचाया धमाल, फिल्म फाइटर ने भरी उड़ान, देखें शानदार ओपनिंग करने वाली टॉप 10 फिल्मो की लिस्ट

बॉलीवुड स्टार कृति सेनन और शाहिद कपूर की फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' की कहानी दर्शकों को ठीक-ठाक सी लगी, लेकिन यह फिल्म इस साल की सबसे अच्छी ओपनिंग कमाई करने वाली टॉप 10 लिस्ट में अपनी जगह बनाने में कामयाब रही। इस मूवी ने पहले फ्राइडे को कुल 6.8 करोड़ रूपये की कमाई की थी।

10. फिल्म 'आर्टिकल 370'

Bollywood News: Kalki 2898 Ad ने मचाया धमाल, फिल्म फाइटर ने भरी उड़ान, देखें शानदार ओपनिंग करने वाली टॉप 10 फिल्मो की लिस्ट

यामी गौतम और प्रियामणि स्टारर की फिल्म आर्टिकल 370 को दर्शकों का अच्छा रिस्पांस हासिल हुआ था। इस मूवी ने शानदार शुरुआत करते हुए पहले दिन कुल 6.05 करोड़ रूपये की कमाई की थी।

 

 

Leave a comment