चंद्र ग्रहण 2025 का असर: 12 राशियों पर कैसा रहेगा प्रभाव? देखें अपना राशिफल

चंद्र ग्रहण 2025 राशियों पर अलग-अलग तरह से प्रभाव डालेगा। कोई पाएगा लाभ, तो कोई होगा चिंतित। जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों की पूरी भविष्यवाणी यहाँ।

साल 2025 का अंतिम चंद्रग्रहण 7 सितंबर को कुंभ राशि में लगेगा। रात 9:58 से 1:26 बजे तक चलने वाला यह ग्रहण सभी 12 राशियों पर असर डालेगा। कुछ को धन लाभ और तरक्की के अवसर मिलेंगे तो कुछ को स्वास्थ्य, रिश्तों और करियर संबंधी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

Chandra Grahan 2025: साल का आखिरी चंद्रग्रहण भाद्रपद पूर्णिमा पर 7 सितंबर को कुंभ राशि में घटित होगा। यह ग्रहण रात 9 बजकर 58 मिनट से शुरू होकर देर रात 1 बजकर 26 मिनट पर समाप्त होगा। ग्रहण का असर देश-दुनिया के साथ-साथ सभी 12 राशियों पर भी देखने को मिलेगा। मेष, कर्क और वृश्चिक जैसी राशियों को लाभकारी परिणाम मिल सकते हैं, जबकि सिंह, कन्या, तुला और कुम्भ राशि के जातकों को स्वास्थ्य और आर्थिक मामलों में सावधानी बरतनी होगी।

मेष राशि

चंद्र ग्रहण 2025 का असर: 12 राशियों पर कैसा रहेगा प्रभाव? देखें अपना राशिफल

इस चंद्रग्रहण का असर आपकी ग्यारहवीं भाव पर पड़ेगा। ग्यारहवां भाव आमदनी और इच्छाओं की पूर्ति से जुड़ा होता है। इस समय आपके लिए सुख और लाभ के अवसर बनेंगे। आप अपने काम में प्रगति देख सकते हैं और आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है।

वृष राशि

वृष राशि के लिए यह चंद्रग्रहण करियर और पिता से जुड़े दसवें भाव में घटित होगा। इस कारण करियर में थोड़ी उलझनें रह सकती हैं और पिता के स्वास्थ्य या मानसिक स्थिति को लेकर चिंता बढ़ सकती है। मानसिक शांति बनाए रखना आपके लिए जरूरी रहेगा।

मिथुन राशि

चंद्र ग्रहण 2025 का असर: 12 राशियों पर कैसा रहेगा प्रभाव? देखें अपना राशिफल

यह चंद्रग्रहण आपके नवें भाव में होगा जो भाग्य और धर्म से जुड़ा है। इस कारण आपके जीवन में उतार-चढ़ाव बने रह सकते हैं। यात्रा की संभावनाएं भी बन सकती हैं। जीवन में संतुलन बनाए रखने की जरूरत होगी।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए यह ग्रहण आठवें भाव में घटित होगा। यह स्थान आयु और गुप्त लाभ से संबंधित है। इस समय आपके जीवन में धन की प्राप्ति हो सकती है और सेहत भी मजबूत रहेगी। अचानक से किसी स्रोत से लाभ मिलने की संभावना है।

सिंह राशि

चंद्र ग्रहण 2025 का असर: 12 राशियों पर कैसा रहेगा प्रभाव? देखें अपना राशिफल

सिंह राशि के लिए यह ग्रहण सातवें भाव में होगा। सातवां भाव जीवनसाथी और साझेदारी से जुड़ा होता है। रिश्तों में थोड़ी खटास आ सकती है और आर्थिक मामलों में नुकसान का डर रहेगा। आपको सावधानी से खर्च करना होगा।

कन्या राशि

कन्या राशि के लिए चंद्रग्रहण छठे भाव में होगा। यह स्थान स्वास्थ्य और शत्रुओं से संबंधित है। इस अवधि में आपको स्वास्थ्य से जुड़ी हल्की परेशानियां हो सकती हैं। साथ ही, प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और आपको सतर्क रहना होगा।

धनु राशि

चंद्र ग्रहण 2025 का असर: 12 राशियों पर कैसा रहेगा प्रभाव? देखें अपना राशिफल

धनु राशि वालों के लिए चंद्रग्रहण तीसरे भाव में होगा। यह स्थान भाई-बहन और साहस से संबंधित है। भाई-बहनों की प्रगति होगी और आपको भी उनसे सहयोग मिलेगा। इस दौरान आप अपने प्रयासों में सफलता देख सकते हैं।

तुला राशि

तुला राशि के लिए यह ग्रहण पांचवें भाव में होगा। यह भाव संतान और रचनात्मकता से जुड़ा होता है। आपको शारीरिक थकान या परेशानी महसूस हो सकती है। आपको अपनी सेहत और दिनचर्या पर ध्यान देना चाहिए।

मकर राशि

चंद्र ग्रहण 2025 का असर: 12 राशियों पर कैसा रहेगा प्रभाव? देखें अपना राशिफल

मकर राशि के लिए यह ग्रहण दूसरे भाव में होगा। यह स्थान धन और वाणी से जुड़ा होता है। इस समय धन को लेकर चिंता रह सकती है और आर्थिक मामलों में सतर्क रहना होगा। पारिवारिक जीवन में भी थोड़ी खटपट हो सकती है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लिए यह ग्रहण चौथे भाव में होगा। यह स्थान माता, भूमि और संपत्ति से संबंधित है। आपके लिए यह समय लाभकारी रहेगा। परिवार से सहयोग मिलेगा और संपत्ति से जुड़ी अच्छी खबर भी आ सकती है।

मीन राशि

चंद्र ग्रहण 2025 का असर: 12 राशियों पर कैसा रहेगा प्रभाव? देखें अपना राशिफल

मीन राशि वालों के लिए यह चंद्रग्रहण बारहवें भाव में होगा। यह स्थान खर्च और विदेश से जुड़ा होता है। इस समय परिवार को लेकर चिंता बढ़ सकती है और खर्चों में भी इजाफा होगा। नींद की कमी या मानसिक बेचैनी का अनुभव हो सकता है।

कुम्भ राशि

कुंभ राशि के लिए यह चंद्रग्रहण लग्न भाव में होगा। इस कारण आपको स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं हो सकती हैं। अपनी दिनचर्या और खानपान पर ध्यान देना जरूरी रहेगा। शारीरिक और मानसिक संतुलन बनाए रखना आपके लिए लाभकारी होगा।

Leave a comment