DA Hike 2026: जुलाई में कितना बढ़ सकता है महंगाई भत्ता? जानिए पूरी गणना और लेटेस्ट अपडेट

DA Hike July 2026: केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए जुलाई 2026 में महंगाई भत्ते (DA) में 3% से 4% तक बढ़ोतरी की उम्मीद है। CPI-IW डेटा के आधार पर संभावित गणना

केंद्र सरकार के एक करोड़ से अधिक कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को आठवें वेतन आयोग की सिफारिशों के साथ-साथ जुलाई से मिलने वाले महंगाई भत्ते (डीए) में बढ़ोतरी का भी बेसब्री से इंतजार है।

बिजनेस न्यूज़: केंद्र सरकार के एक करोड़ से अधिक कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की नजर जुलाई 2026 में होने वाली महंगाई भत्ता (Dearness Allowance-DA) और महंगाई राहत (Dearness Relief-DR) की अगली बढ़ोतरी पर टिकी हुई है। सरकार हर वर्ष जनवरी और जुलाई में महंगाई भत्ते की समीक्षा करती है, जिसका आधार ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स फॉर इंडस्ट्रियल वर्कर्स (AICPI-IW) होता है।

जनवरी 2026 में केंद्र सरकार ने डीए में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी की थी, जिसके बाद महंगाई भत्ता मूल वेतन का 60 प्रतिशत हो गया। अब जुलाई की संभावित बढ़ोतरी को लेकर नई गणनाएं सामने आ रही हैं।

AICPI-IW के मई आंकड़ों से क्या संकेत मिले?

लेबर ब्यूरो द्वारा जारी मई 2026 के AICPI-IW आंकड़ों के अनुसार सूचकांक 150.8 पर पहुंच गया है। यह पिछले 12 महीनों का सबसे ऊंचा स्तर माना जा रहा है। यही सूचकांक केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई भत्ते की गणना का प्रमुख आधार होता है। हालांकि, अंतिम निर्णय जून 2026 के आंकड़े जारी होने के बाद ही संभव होगा, क्योंकि डीए की गणना 12 महीनों के औसत सूचकांक के आधार पर की जाती है।

जुलाई में डीए कितना बढ़ सकता है?

DA Hike 2026: जुलाई में कितना बढ़ सकता है महंगाई भत्ता? जानिए पूरी गणना और लेटेस्ट अपडेट

मौजूदा उपलब्ध आंकड़ों के आधार पर विशेषज्ञों का अनुमान है कि जुलाई 2026 से महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी की संभावना अधिक दिखाई दे रही है। यदि ऐसा होता है, तो कर्मचारियों का डीए 60 प्रतिशत से बढ़कर 63 प्रतिशत हो जाएगा। हालांकि, यदि जून 2026 का AICPI-IW सूचकांक अपेक्षा से अधिक बढ़ता है, तो महंगाई भत्ते में 4 प्रतिशत तक की वृद्धि की संभावना भी बन सकती है। लेकिन वर्तमान आंकड़ों को देखते हुए यह संभावना अपेक्षाकृत कम मानी जा रही है।

डीए की गणना कैसे होती है?

महंगाई भत्ते की गणना सरकार द्वारा निर्धारित एक निश्चित फार्मूले के आधार पर की जाती है, जिसमें पिछले 12 महीनों के AICPI-IW के औसत का उपयोग किया जाता है। वर्तमान उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार गणना लगभग 63.13 प्रतिशत के आसपास पहुंचती है। सरकार आमतौर पर अंतिम डीए दर को पूर्णांक (Round Figure) में घोषित करती है। इसलिए यदि अंतिम गणना इसी स्तर के आसपास रहती है, तो जुलाई से डीए 63 प्रतिशत घोषित किया जा सकता है।

विशेषज्ञों के अनुसार महंगाई भत्ता 64 प्रतिशत तक तभी पहुंच सकता है, जब जून 2026 के AICPI-IW आंकड़े में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज हो। अनुमानों के मुताबिक इसके लिए जून महीने का सूचकांक लगभग 154.5 के आसपास पहुंचना आवश्यक होगा, जिससे 12 महीनों का औसत पर्याप्त रूप से बढ़ सके।हालांकि, पिछले एक वर्ष के रुझानों को देखते हुए इतनी बड़ी छलांग की संभावना सीमित मानी जा रही है।

Leave a comment