Delhi Politics: दिल्ली में राजनीतिक बदलाव, AAP छोड़ BJP में शामिल हुए पूर्व विधायक सुखबीर सिंह

AAP के पूर्व विधायक सुखबीर सिंह दलाल और बलबीर सिंह ने BJP का दामन थामा। केजरीवाल सरकार की नीतियों से आहत होकर उठाया यह कदम। AAP छोड़ BJP में शामिल हुए सुखबीर

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के नेता सुखबीर सिंह दलाल ने बीजेपी का दामन थाम लिया है। बीजेपी में उनके शामिल होने की घोषणा केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा और प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा की उपस्थिति में की गई। इस मौके पर अन्य बीजेपी नेता भी मौजूद थे। सुखबीर सिंह दलाल के इस कदम को चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

Delhi Politics: दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले मुंडका से आम आदमी पार्टी (AAP) के पूर्व विधायक डॉ. सुखबीर सिंह दलाल और दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के छह बार के सदस्य सरदार बलबीर सिंह ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम लिया। यह आयोजन दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा, केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा, और पार्टी ज्वाइनिंग कमेटी के संयोजक आशीष सूद की मौजूदगी में हुआ। इस मौके पर निगम पार्षद बहन प्रीति, मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर और पूर्व विधायक नितीन त्यागी भी उपस्थित रहे।

बलबीर सिंह का बीजेपी में शामिल होना क्यों अहम?

सरदार बलबीर सिंह शाहदरा से AAP प्रत्याशी सरदार जितेंद्र सिंह शंटी के सगे भाई हैं। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं, लेकिन केजरीवाल सरकार की नीतियों और वादाखिलाफी से आहत होकर उन्होंने बीजेपी ज्वाइन की।

केजरीवाल सरकार पर गंभीर आरोप

Delhi Politics: दिल्ली में राजनीतिक बदलाव, AAP छोड़ BJP में शामिल हुए पूर्व विधायक सुखबीर सिंह

बीजेपी अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि केजरीवाल सरकार ने पिछले दस सालों में सिर्फ झूठ बोलने और योजनाओं को कागज पर दिखाने का काम किया। स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि 2100 करोड़ रुपये की लागत वाली इस यूनिवर्सिटी का अब तक केवल कागजी काम हुआ है।

सचदेवा ने मोदी सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि वे जिस योजना का शिलान्यास करते हैं, उसका उद्घाटन भी करते हैं। बलबीर सिंह और सुखबीर सिंह जैसे प्रतिष्ठित नामों के बीजेपी में आने से पार्टी मजबूत होगी।

आम आदमी पार्टी छोड़ने की वजह

केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि AAP में जुड़े लोग, जो भ्रष्टाचार-मुक्त शासन की उम्मीद से आए थे, अब घुटन महसूस कर रहे हैं और पार्टी छोड़ रहे हैं। उन्होंने केजरीवाल सरकार पर विकास कार्यों की अनदेखी का आरोप लगाया।

शिक्षा और ग्रामीण विकास को मिलेगा बढ़ावा

आशीष सूद ने बलबीर सिंह और डॉ. सुखबीर सिंह दलाल के बीजेपी में शामिल होने को पार्टी के लिए गर्व की बात बताया। उन्होंने कहा कि इन नेताओं के साथ आने से ग्रामीण विकास और शिक्षा के क्षेत्र में पार्टी की प्राथमिकताएं और मजबूत होंगी।

सरदार बलबीर सिंह ने कहा कि दिल्ली में AAP सरकार भ्रष्टाचार में डूबी है, जबकि केंद्र में मोदी सरकार ने देश और विदेश में भारत का सम्मान बढ़ाया है। उनका बीजेपी में आना पार्टी के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

Leave a comment