Delhi Politics: हेमंत सोरेन आज आएंगे पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के घर, दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर होगी अहम चर्चा

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन आज पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के घर मुलाकात करेंगे। इस बैठक में दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर अहम रणनीति पर चर्चा होगी

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य में चुनावी सफलता के बाद दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रमुख और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की योजना बनाई है। यह बैठक आज शाम लगभग सात बजे केजरीवाल के घर पर होगी।

नई दिल्ली: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज, मंगलवार को दिल्ली में अरविंद केजरीवाल से मुलाकात करेंगे। यह बैठक शाम सात बजे केजरीवाल के आवास पर निर्धारित है। इस मुलाकात के दौरान हेमंत सोरेन, केजरीवाल को अपने मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह का निमंत्रण देंगे। हेमंत सोरेन 28 नवंबर को चौथी बार झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।

हाल ही में संपन्न झारखंड चुनावों में हेमंत सोरेन की पार्टी ने जीत दर्ज की, जिससे उन्होंने राज्य में अपनी स्थिति और मजबूत की। उनकी यह दिल्ली यात्रा संभावित राजनीतिक सहयोग और संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से भी देखी जा रही हैं।

हेमंत सोरेन 28 नवंबर को रांची के मोरहाबादी मैदान में चौथी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ समारोह में बड़े नेताओं को आमंत्रित करने के लिए हेमंत सोरेन दिल्ली जा गए हैं. बता दें उनकी यह उपलब्धि झारखंड के इतिहास में एक नई मिसाल होगी, क्योंकि वह राज्य के पहले नेता बन जाएंगे, जो चौथी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

परंपरागत रूप से शपथ ग्रहण समारोह राजभवन में आयोजित किया जाता है, लेकिन इस बार झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने अपनी बड़ी जीत को देखते हुए इसे जनता के लिए खास और उत्साहजनक बनाने का निर्णय लिया है। मोरहाबादी मैदान में आयोजित होने वाला यह समारोह समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए एक बड़ा अवसर होगा।

Leave a comment