दिल्ली-NCR में भीषण गर्मी का कहर, राजस्थान में पारा 45 डिग्री पार; जानिए अपने शहर का मौसम अपडेट

दिल्ली-NCR और राजस्थान समेत कई हिस्सों में तापमान ने तोड़ा रिकॉर्ड, राजस्थान में पारा पहुंचा 45 डिग्री से ऊपर। जानिए आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम, कब

दिल्ली-एनसीआर में जून की गर्मी इस बार अपने चरम पर पहुंच रही है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, आने वाले दिनों में राष्ट्रीय राजधानी में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जो स्वास्थ्य के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। 

Weather Forecast: उत्तर भारत में गर्मी ने एक बार फिर से अपना विकराल रूप दिखाना शुरू कर दिया है। दिल्ली-NCR समेत राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार में तापमान लगातार बढ़ रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली का पारा आने वाले दिनों में 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, वहीं राजस्थान के कई इलाकों में लू का प्रकोप जारी है। हालांकि, यूपी और बिहार के कुछ क्षेत्रों में प्री-मानसून बारिश की संभावना जताई जा रही है, जिससे वहां के लोगों को कुछ राहत मिल सकती है।

दिल्ली-NCR: गर्मी का ‘येलो अलर्ट’

दिल्ली-NCR में भीषण गर्मी का कहर, राजस्थान में पारा 45 डिग्री पार;  जानिए अपने शहर का मौसम अपडेट

राजधानी दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में गर्मी चरम पर है। मौसम विभाग ने मंगलवार से लेकर आने वाले तीन-चार दिनों तक भीषण गर्मी की चेतावनी जारी की है। विभाग ने राजधानी के लिए 'येलो अलर्ट' घोषित किया है, जो बताता है कि मौसम की स्थिति सामान्य नहीं है और लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।दिल्ली में इस हफ्ते तापमान लगातार 43-45 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। 

इसके साथ ही दिन के समय तेज सतही हवाएं (20-30 किमी/घंटा) चल सकती हैं, लेकिन ये गर्म हवाएं हैं, जो राहत के बजाय और अधिक गर्मी का अहसास करवा सकती हैं। 

राजस्थान: गंगानगर में 47.4 डिग्री, कई जिलों में लू का प्रकोप

दिल्ली-NCR में भीषण गर्मी का कहर, राजस्थान में पारा 45 डिग्री पार;  जानिए अपने शहर का मौसम अपडेट

राजस्थान में गर्मी का दौर अभी और तीव्र होने वाला है। खासकर बीकानेर, गंगानगर, चूरू, जैसलमेर और बाड़मेर जैसे जिलों में लू का प्रभाव बना हुआ है। गंगानगर में रविवार को तापमान 47.4°C तक पहुंच गया, जो इस सीजन का एक नया रिकॉर्ड है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में शुष्क मौसम बना रहेगा। 10 जून को बीकानेर संभाग और उससे लगे इलाकों में धूल भरी हवाएं (30-40 किमी/घंटा) चल सकती हैं, जिससे दृश्यता और वायु गुणवत्ता पर असर पड़ेगा।

राज्य सरकार ने हेल्थ अलर्ट जारी किया है, खासकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए एहतियात बरतने की अपील की गई है।

उत्तर प्रदेश: 48 घंटों में बारिश की उम्मीद

उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी के बाद अब लोगों को प्री-मानसून की बारिश से कुछ राहत मिलने के संकेत हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटों में पूर्वी यूपी में बारिश हो सकती है, जिसके बाद ये राज्य के पश्चिमी हिस्सों की ओर बढ़ेगी। आगरा, झांसी, प्रयागराज और उरई जैसे इलाके इस समय सबसे ज्यादा गर्मी की चपेट में हैं। 10 जून तक हीट वेव की चेतावनी दी गई है। लेकिन 11 जून से मौसम में बदलाव की उम्मीद है।

दिल्ली-NCR में भीषण गर्मी का कहर, राजस्थान में पारा 45 डिग्री पार;  जानिए अपने शहर का मौसम अपडेट

बिहार: 24 घंटे में बदल सकता है मौसम

बिहार में भी हालात चिंताजनक बने हुए हैं। कोसी और सीमांचल क्षेत्र को छोड़कर बाकी राज्य में फिलहाल बारिश के कोई खास आसार नहीं हैं। पटना, गया, भागलपुर और दरभंगा जैसे शहरों में गर्मी का असर बना हुआ है। हालांकि, 10 जून की रात से बंगाल की खाड़ी में बनने वाले मौसमी सिस्टम और दक्षिण-पश्चिमी हवाओं के सक्रिय होने से मौसम में बदलाव की संभावना है। 11-12 जून के बीच कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और तेज हवा चल सकती है। पटना मौसम केंद्र के मुताबिक, आने वाले 2 दिनों में स्थानीय स्तर पर आंधी और गरज के साथ बारिश हो सकती है, जिससे तापमान में हल्की गिरावट संभव है।

Leave a comment