बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी हाल ही में सिंगर और रैपर तलविंदर सिंह सिद्धू के साथ अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में आई हैं। दोनों को नूपुर सेनन की शादी में एक साथ देखा गया था, जिसके बाद उनकी डेटिंग की खबरें सामने आईं।
एंटरटेनमेंट न्यूज़: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी और सिंगर-रैपर तलविंदर सिंह सिद्धू की डेटिंग को लेकर लंबे समय से अटकलें लगाई जा रही थीं। दोनों को सबसे पहले नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन की शादी में एक साथ देखा गया था। इसके बाद लोलापालूजा इंडिया 2026 के दौरान भी वे हाथ में हाथ डाले नजर आए, जिससे फैन्स और मीडिया में चर्चा तेज हो गई।
इन अफवाहों के बीच, अब तलविंदर ने द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया को दिए इंटरव्यू में अपने रिश्ते पर बात करते हुए चुप्पी तोड़ी। उन्होंने कहा कि उनकी और दिशा की जान-पहचान शादी से ठीक पहले बढ़ी थी और अफवाहें फैलने के बावजूद वे अपनी निजी जिंदगी को समझने में लगे हैं। तलविंदर ने साफ किया, “मैं बस इतना कहना चाहूंगा कि अगर लोग अफवाहें फैलाना चाहते हैं, तो मैं उन्हें अफवाह ही रहने दूंगा।
पब्लिक में नजर आई नजदीकियां
फैंस ने देखा कि दिशा और तलविंदर को हाथ में हाथ डालकर चलते हुए देखा गया। दोनों मुस्कुरा रहे थे और उनके सहज और आरामदायक व्यवहार ने रिलेशनशिप की अटकलों को और तेज कर दिया। तलविंदर ने इस बारे में कहा, “मैं हर दिन प्यार में पड़ता हूं, मैं अभी भी प्यार में पड़ रहा हूं। दोनों के बीच उम्र का अंतर भी चर्चा का विषय बना हुआ है। दिशा पाटनी 33 साल की हैं, जबकि तलविंदर 28 साल के हैं।
तलविंदर कौन हैं?
तलविंदर एक मशहूर रैपर और सिंगर हैं। उनका क्रिएटिव काम युवा दर्शकों में बेहद लोकप्रिय है। उन्होंने स्पॉटिफाई और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म्स पर अपने गाने और कवर सॉन्ग्स अपलोड किए हैं। उनके चर्चित गानों में ‘कम्मो जी’, ‘धुंधला’, और ‘फंक सॉन्ग’ शामिल हैं, जो इंस्टाग्राम और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए। 2024 में उन्होंने अपना पहला एल्बम ‘मिसफिट’ रिलीज किया, जिसमें 13 गाने शामिल हैं और इसमें कई अन्य कलाकारों का सहयोग भी रहा।

दिशा की अगली फिल्म
दिशा पाटनी इससे पहले अभिनेता टाइगर श्रॉफ के साथ लंबे समय तक रिलेशनशिप में थीं। खबरों के मुताबिक दोनों ने 2022 में अलग होने का फैसला लिया, लेकिन उनके बीच अभी भी अच्छी दोस्ती कायम है। दिशा और टाइगर की बहन कृष्णा श्रॉफ भी उनके करीबी दोस्तों में शामिल हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो दिशा पाटनी जल्द ही विशाल भारद्वाज की फिल्म ‘ओ रोमियो’ में नजर आएंगी।
फिल्म में शाहिद कपूर लीड रोल में हैं, जबकि तृप्ति डिमरी, विक्रांत मैसी, अविनाश तिवारी और नाना पाटेकर भी अहम किरदार निभा रहे हैं। फिल्म का 13 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होना तय है।










