Donald Trump: डोनाल्ड ट्रंप का सफर! बचपन की शरारतों से लेकर अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति बनने तक

Donald Trump: डोनाल्ड ट्रंप का सफर! बचपन की शरारतों से लेकर अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति बनने तक,ट्रंप का बचपन से लेकर अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति बनने तक का सफर

अमेरिकी राष्‍ट्रपति चुनाव में डोनाल्‍ड ट्रंप की जीत के बाद वह अमेरिका के 47वें राष्‍ट्रपति बने। ट्रंप अपने विवादित अंदाज और संघर्षों के कारण चर्चित रहे हैं। यहां जानें, उनके बचपन से लेकर राष्‍ट्रपति बनने तक की कहानी।

Donald Trump: अमेरिकी जनता ने रिपब्लिकन कैंडिडेट डोनाल्ड ट्रंप को अपना नया राष्ट्रपति चुना है, और वह अब अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति बन चुके हैं। पहले भी 2016 में राष्ट्रपति चुने गए ट्रंप का यह दूसरा कार्यकाल है। अपने अलग अंदाज और विवादों के कारण मीडिया में चर्चा में रहने वाले ट्रंप ने राष्ट्रपति बनने से पहले अपने पिता की विरासत संभाली और व्यापारिक दुनिया में बड़ा नाम कमाया। यहां जानें, डोनाल्ड ट्रंप की पूरी यात्रा, उनके बचपन से लेकर राष्ट्रपति बनने तक।

डोनाल्‍ड ट्रंप का प्रारंभिक जीवन और शिक्षा

Donald Trump: डोनाल्ड ट्रंप का सफर! बचपन की शरारतों से लेकर अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति बनने तक

डोनाल्‍ड ट्रंप का जन्‍म 14 जून 1946 को हुआ था। वे न्यूयॉर्क के रियल एस्टेट व्यापारी फ्रेड ट्रंप के पांच बच्‍चों में चौथे थे। ट्रंप का पालन-पोषण पिता की देखरेख में हुआ, क्‍योंकि उनकी मां बीमार रहती थीं। उन्‍होंने अपनी पढ़ाई-लिखाई न्यूयॉर्क के स्कूलों से की, लेकिन उनका व्‍यवहार आक्रामक था। वे अपने साथ पढ़ने वालों को परेशान करते थे, जिससे उन्‍हें 13 साल की उम्र में सैनिक स्कूल भेजा गया।

बिजनेस की दुनिया में कदम

Donald Trump: डोनाल्ड ट्रंप का सफर! बचपन की शरारतों से लेकर अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति बनने तक

ट्रंप ने मिलिट्री स्कूल में पढ़ाई के बाद पेंसिलवेनिया यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक साइंस में पीजी डिग्री हासिल की। इसके बाद उन्‍होंने पिता के बिजनेस में काम करना शुरू किया और महज 18 साल की उम्र में रियल एस्टेट बिजनेस संभाला। उन्‍होंने न्यूयॉर्क में कई हाउसिंग प्रोजेक्‍ट्स किए और कंपनी का नाम बदलकर 'द ट्रंप ऑर्गनाइजेशन' रखा।

अमेरिका में राजनीति का प्रवेश

Donald Trump: डोनाल्ड ट्रंप का सफर! बचपन की शरारतों से लेकर अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति बनने तक

1980 और 1990 के दशकों में ट्रंप का नाम दुनिया भर में रियल एस्टेट के रूप में प्रसिद्ध हुआ। उन्‍होंने अपनी पहचान बनाने के लिए ब्‍यूटी पेजेंट्स और टीवी शोज़ का सहारा लिया। साल 2016 में वह अमेरिका के 45वें राष्‍ट्रपति बने और अब 47वें राष्‍ट्रपति के रूप में अपनी दूसरी बार पद संभालने वाले हैं।

परिवार और निजी जीवन

Donald Trump: डोनाल्ड ट्रंप का सफर! बचपन की शरारतों से लेकर अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति बनने तक

ट्रंप अपने बड़े भाई फ्रेड जूनियर के काफी करीब थे, जिनकी शराब की लत के कारण 43 वर्ष की उम्र में मौत हो गई। इस घटना के बाद ट्रंप ने शराब और सिगरेट छोड़ने का फैसला किया। वहीं, उन्‍होंने सेना में भर्ती होने से बचने के लिए पैर की बीमारी का बहाना बनाया था।

ट्रंप की रियलिटी शो और मीडिया में पहचान

Donald Trump: डोनाल्ड ट्रंप का सफर! बचपन की शरारतों से लेकर अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति बनने तक

रियलिटी शो ‘द अप्रेंटिस’ के होस्‍ट के रूप में ट्रंप ने घर-घर में पहचान बनाई। इसके जरिए उनका डायलॉग "यू आर फायरड!" काफी प्रसिद्ध हुआ। इसके अलावा, उन्‍होंने कई ब्‍यूटी पेजेंट्स भी आयोजित किए, जो उनकी लोकप्रियता में इजाफा करने में मददगार साबित हुए।

Leave a comment