DU में असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए भर्ती जारी, जाने अप्लाई करने का तरीका

दिल्ली यूनिवर्सिटी के आत्मा राम सनातन धर्म कॉलेज में 31 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों के लिए भर्ती। योग्यता, चयन प्रक्रिया और ऑनलाइन आवेदन विवरण यहाँ देखें।
DU में असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए भर्ती जारी, जाने अप्लाई करने का तरीका

दिल्ली यूनिवर्सिटी के आत्मा राम सनातन धर्म कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के 31 नियमित पदों पर भर्ती निकली है। यह भर्ती 9 विषयों में हो रही है। योग्य उम्मीदवार मास्टर डिग्री और NET/PhD के साथ ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयन शैक्षणिक रिकॉर्ड, रिसर्च और इंटरव्यू के आधार पर होगा।

DU Assistant Professor Recruitment: दिल्ली यूनिवर्सिटी के आत्मा राम सनातन धर्म कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के 31 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। यह भर्ती कॉमर्स, मैथ्स, इंग्लिश, हिंदी, फिजिक्स, पॉलिटिकल साइंस, इतिहास, संस्कृत और फिजिकल एजुकेशन जैसे 9 विषयों में हो रही है। योग्य उम्मीदवार जिनके पास संबंधित विषय में मास्टर डिग्री और NET या PhD हो, वे निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया में शैक्षणिक रिकॉर्ड, रिसर्च पब्लिकेशन, टीचिंग अनुभव और इंटरव्यू को आधार बनाया जाएगा।

किन विषयों में हैं मौके

इस भर्ती में कुल 9 विषयों को शामिल किया गया है। सबसे अधिक 8 पद मैथेमेटिक्स के लिए निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा कॉमर्स में 6, हिंदी में 5, फिजिक्स में 4 और इंग्लिश में 3 पदों पर भर्ती होगी।

पॉलिटिकल साइंस के लिए 2 पद रखे गए हैं, जबकि इतिहास, संस्कृत और फिजिकल एजुकेशन में 1-1 पद पर नियुक्ति की जाएगी। सभी पद नियमित हैं, जिससे चयनित उम्मीदवारों को स्थायी नौकरी का अवसर मिलेगा।

DU में असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए भर्ती जारी, जाने अप्लाई करने का तरीका

योग्यता और वेतन क्या होगा

असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए संबंधित विषय में कम से कम 55 प्रतिशत अंकों के साथ मास्टर डिग्री अनिवार्य है। इसके साथ UGC या CSIR NET पास होना जरूरी है, हालांकि जिन विषयों में NET लागू नहीं होता, वहां यह शर्त नहीं होगी।

PhD डिग्री धारक उम्मीदवार भी आवेदन के पात्र हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 7वें वेतन आयोग के तहत Academic Pay Level-10 के अनुसार 57,700 रुपये प्रति माह वेतन मिलेगा, साथ ही DA, HRA और अन्य भत्तों का लाभ भी दिया जाएगा।

चयन प्रक्रिया और आवेदन शुल्क

चयन प्रक्रिया में सबसे पहले शैक्षणिक रिकॉर्ड की जांच होगी। इसके बाद रिसर्च पब्लिकेशन और टीचिंग एक्सपीरियंस को वेटेज दिया जाएगा। अंतिम चरण में इंटरव्यू के आधार पर फाइनल चयन किया जाएगा।

आवेदन शुल्क सामान्य, OBC और EWS वर्ग के लिए 500 रुपये तय किया गया है। SC, ST, PwBD और सभी महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन पूरी तरह निःशुल्क रखा गया है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।

Leave a comment