दुबई में कंस्ट्रक्शन सेक्टर में 200 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। 10वीं पास उम्मीदवार 26 सितंबर 2026 तक रोजगार संगम पोर्टल के जरिए आवेदन कर सकते हैं। सैलरी 1450 दिरहम यानी करीब ₹38 हजार प्रति माह है।
Jobs in Dubai 2026: संयुक्त अरब अमीरात के दुबई में कंस्ट्रक्शन सेक्टर में 200 पदों पर भर्ती का मौका है। उत्तर प्रदेश सरकार के रोजगार संगम पोर्टल के जरिए इस भर्ती के लिए आवेदन किया जा सकता है। स्टील फिक्सर, शटरिंग कारपेंटर, ब्लॉक एंड प्लास्टर मेसन और कंस्ट्रक्शन हेल्पर के पदों पर नियुक्ति होगी। इच्छुक उम्मीदवार 26 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
इन पदों पर होगी भर्ती, इतनी मिलेगी सैलरी
दुबई में कंस्ट्रक्शन सेक्टर की इस भर्ती के तहत कुल 200 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। भर्ती का जिम्मा सिनर्जी मैनेजमेंट (Fixit Manpower Supply L.L.C) के पास है।

चयनित उम्मीदवारों को हर महीने 1450 दिरहम, यानी करीब ₹38 हजार की सैलरी मिलेगी। इसके अलावा कंपनी के नियमों के अनुसार अटेंडेंस बोनस और ओवरटाइम का भुगतान भी किया जाएगा।
भर्ती के तहत स्टील फिक्सर, शटरिंग कारपेंटर, ब्लॉक एंड प्लास्टर मेसन और कंस्ट्रक्शन हेल्पर के पद शामिल हैं।
क्या है योग्यता और नौकरी की शर्तें?
इन पदों के लिए उम्मीदवार का 10वीं पास होना जरूरी है। आवेदक की उम्र 21 से 40 साल के बीच होनी चाहिए। इसके साथ ही कंस्ट्रक्शन फील्ड में 6 महीने से 2 साल तक का वर्क एक्सपीरियंस मांगा गया है।
उम्मीदवार का शारीरिक रूप से फिट होना भी जरूरी है। इसके अलावा आवेदक को हिंदी पढ़ने, लिखने और बोलने में दक्ष होना चाहिए।
नौकरी में रोजाना 8 घंटे काम करना होगा, जिसमें ब्रेक टाइम भी शामिल है। महीने में 26 दिन ड्यूटी होगी। जॉब कॉन्ट्रैक्ट की अवधि 2 साल है।
नियुक्त उम्मीदवारों को कंपनी की ओर से रहने की व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा कंस्ट्रक्शन साइट तक आने-जाने के लिए ट्रांसपोर्ट, मेडिकल इंश्योरेंस और फ्लाइट टिकट का रिइम्बर्समेंट भी दिया जाएगा। वीजा, स्टे और मेडिकल का खर्च कंपनी की ओर से उठाया जाएगा।
रोजगार संगम पोर्टल से कैसे करें अप्लाई?
दुबई की इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को रोजगार संगम ऐप या पोर्टल dubaicareers.ae के जरिए आवेदन करना होगा। सबसे पहले पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद संबंधित जॉब वैकेंसी के लिए आवेदन किया जा सकता है।
आवेदन के लिए उम्मीदवार के पास अपडेटेड सीवी होना जरूरी है। इसके साथ ही संबंधित ट्रेड में अपनी स्किल को दर्शाने वाला एक छोटा वर्किंग वीडियो भी जमा करना होगा।
इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 26 सितंबर 2026 है। इच्छुक उम्मीदवार समय सीमा से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।











