Electric Kettle Under 1000: किफायती दाम में ये केटल्स, सर्दियों में देंगी आराम

सर्दियों में गर्म पानी की जरूरत को पूरा करने के लिए 1000 रुपये से कम में उपलब्ध सबसे किफायती इलेक्ट्रिक केटल्स जानें। आरामदायक और उपयोगी विकल्प

सर्दियों में चाय, दूध और पानी को गर्म रखने के लिए इलेक्ट्रिक केटल एक जरूरी उपकरण बन गया है। अगर आप भी सर्दी में गर्म पानी का आनंद लेना चाहते हैं, तो 1000 रुपये से कम कीमत में ई-कॉमर्स साइट्स पर कई बेहतरीन इलेक्ट्रिक केटल्स उपलब्ध हैं। ये किफायती विकल्प न केवल आपके बजट में फिट बैठते हैं, बल्कि सर्दी में गर्म पानी की सुविधा भी मुहैया कराते हैं।

Electric Kettle Under 1K

Electric Kettle Under 1000: किफायती दाम में ये केटल्स, सर्दियों में देंगी आराम

सर्दी का मौसम आते ही ठंडे पानी को छूने का ख्याल भी सिहरन पैदा करता है, और चाय या दूध को गर्म रखने के लिए बार-बार गैस जलाने का झंझट भी थकाने वाला हो सकता है। ऐसे में इलेक्ट्रिक केटल इस परेशानी का बेहतरीन समाधान साबित हो सकती है। यह न केवल पानी और चाय-दूध को जल्दी और आसानी से गर्म करती है, बल्कि इसे कहीं भी इस्तेमाल किया जा सकता है, और इसके लिए कोई खास तामझाम भी नहीं चाहिए। अगर आप भी इस सर्दी में गरम पानी का आनंद लेना चाहते हैं, तो यहां हम लेकर आए हैं कुछ बेहतरीन इलेक्ट्रिक केटल्स की लिस्ट, जो 1,000 रुपये से कम कीमत में आसानी से मिल सकती हैं।

Pigeon Kessel Multipurpose Kettle (12173) 1.2 litres

Electric Kettle Under 1000: किफायती दाम में ये केटल्स, सर्दियों में देंगी आराम

यह इलेक्ट्रिक केटल स्टेनलेस स्टील बॉडी के साथ आती है, जो पानी, दूध, चाय, कॉफी के अलावा ओट्स और नूडल्स बनाने के लिए भी इस्तेमाल की जा सकती है। इसका वजन केवल 321 ग्राम है और इसमें टेंपरेचर कंट्रोल, ऑटो पावर कट और पावर इंडिकेटर जैसे सुविधाजनक फीचर्स हैं। यह केटल अमेजन पर 849 रुपये में उपलब्ध है और इसके साथ एक साल की वारंटी भी मिल रही है।

Milton Euroline Go Electro 2.0

Electric Kettle Under 1000: किफायती दाम में ये केटल्स, सर्दियों में देंगी आराम

स्टेनलेस स्टील बॉडी वाली इस इलेक्ट्रिक केटल में ऑटो कट-ऑफ और डिटेचेबल 360 डिग्री कनेक्टर जैसी सुविधाएं दी गई हैं। इसका वजन 525 ग्राम है और इसकी क्षमता 2 लीटर है, जो पानी गर्म करने के अलावा नूडल्स बनाने में भी सक्षम है। अमेजन पर इस पर 50 प्रतिशत डिस्काउंट मिल रहा है, और यह केवल 799 रुपये में उपलब्ध है।

Usha Electric Kettle 1200 Watts

Electric Kettle Under 1000: किफायती दाम में ये केटल्स, सर्दियों में देंगी आराम

इस इलेक्ट्रिक केटल की बॉडी फूड-ग्रेड स्टेनलेस स्टील से बनी है, और इसका चौड़ा मुंह पानी या दूध डालने में बेहद सहायक होता है। सुरक्षा के लिहाज से इसमें ऑटो-कट फंक्शन भी दिया गया है, जो पानी गर्म होने के बाद अपने आप बंद हो जाता है। इसकी वजन 600 ग्राम है और इसमें 1.5 लीटर की कैपेसिटी है। एक साल की वारंटी के साथ यह केटल अमेजन पर 23 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ मात्र 949 रुपये में उपलब्ध है।

Leave a comment