Elon Musk clash with Marco Rubio: व्हाइट हाउस मीटिंग में टकराव, एलन मस्क और मार्को रुबियो में तीखी नोकझोंक, जानें वजह

एलन मस्क और विदेश मंत्री मार्को रुबियो में व्हाइट हाउस मीटिंग के दौरान सरकारी खर्च और छंटनी को लेकर टकराव हुआ। ट्रंप ने रुबियो का समर्थन किया। एलन मस्क

एलन मस्क को ट्रंप का राइट हैंड कहा जाता है, जिससे सरकार में मतभेद रहते हैं। व्हाइट हाउस मीटिंग में मस्क ने ट्रंप के सामने ही विदेश मंत्री मार्को रुबियो से बहस कर ली।

Elon Musk clash with Marco Rubio: डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिकी राष्ट्रपति बनने के बाद एलन मस्क को कई बड़ी जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। उन्हें ट्रंप का राइट हैंड तक कहा जाता है, जिससे सरकार के भीतर ही मतभेद देखने को मिलते रहते हैं। इसी तरह का एक वाकया तब सामने आया जब व्हाइट हाउस में एक हाईलेवल मीटिंग के दौरान एलन मस्क राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सामने ही अपने विदेश मंत्री मार्को रुबियो से भिड़ गए।

छंटनी को लेकर हुआ विवाद

Elon Musk clash with Marco Rubio: व्हाइट हाउस मीटिंग में टकराव, एलन मस्क और मार्को रुबियो में तीखी नोकझोंक, जानें वजह

ट्रंप प्रशासन लगातार सख्त फैसले ले रहा है, जिनमें सरकारी खर्चों में कटौती और कर्मचारियों की छंटनी शामिल है। इस फैसले का कई स्तरों पर विरोध हो रहा है। अब इसी मुद्दे को लेकर एलन मस्क और विदेश मंत्री मार्को रुबियो के बीच तीखी बहस हो गई।

रुबियो पर मस्क का आरोप

न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, सरकारी दक्षता विभाग (DOGE) के प्रमुख एलन मस्क सरकारी खर्चों में कटौती के बड़े समर्थक माने जाते हैं। मीटिंग के दौरान उन्होंने विदेश मंत्री मार्को रुबियो पर आरोप लगाया कि उन्होंने अपने विभाग में पर्याप्त छंटनी नहीं की है। मस्क ने रुबियो पर तंज कसते हुए कहा, "आपने किसी को नहीं निकाला और आपका विभाग बिना किसी जरूरत के इतना बड़ा बना हुआ है।"

विदेश मंत्री रुबियो का पलटवार

Elon Musk clash with Marco Rubio: व्हाइट हाउस मीटिंग में टकराव, एलन मस्क और मार्को रुबियो में तीखी नोकझोंक, जानें वजह

मस्क के आरोपों पर विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने पलटवार करते हुए कहा कि उनके विभाग से पहले ही 1500 कर्मचारी स्वेच्छा से रिटायर हो चुके हैं। उन्होंने मस्क पर तंज कसते हुए कहा, "क्या आप चाहते हैं कि हम उन्हें दोबारा भर्ती करें ताकि दिखावे के लिए फिर से उन्हें निकाला जा सके?"

ट्रंप ने विदेश मंत्री का दिया साथ

जब बहस ज्यादा बढ़ने लगी तो राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बीच-बचाव करना पड़ा। उन्होंने अपने विदेश मंत्री मार्को रुबियो का समर्थन किया और कहा कि वे अच्छा काम कर रहे हैं और उनके ऊपर काफी जिम्मेदारियां हैं। इसके जरिए ट्रंप ने संकेत दिया कि मस्क को इतनी आक्रामक नीतियां अपनाने की जरूरत नहीं है।

Elon Musk clash with Marco Rubio: व्हाइट हाउस मीटिंग में टकराव, एलन मस्क और मार्को रुबियो में तीखी नोकझोंक, जानें वजह

ट्रंप का बयान: कोई टकराव नहीं हुआ

प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब ट्रंप से मस्क और रुबियो के टकराव को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने इसे खारिज करते हुए कहा, "ऐसा कोई विवाद नहीं हुआ, मैं वहीं मौजूद था। मस्क और रुबियो दोनों अच्छे से मिलकर काम कर रहे हैं।" ट्रंप ने आगे कहा कि विदेश मंत्री के रूप में रुबियो शानदार काम कर रहे हैं, वहीं एलन मस्क भी देश के लिए बेहतरीन योगदान दे रहे हैं।

Leave a comment