ESIC Recruitment 2025: ईएसआईसी में प्रोफेसर और सीनियर रेजिडेंट समेत 113 पदों पर भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया

ईएसआईसी भर्ती 2025 के तहत प्रोफेसर, सीनियर रेजिडेंट समेत 113 पदों पर आवेदन शुरू। पात्रता, चयन प्रक्रिया और आवेदन विवरण यहां जानें।, महत्वपूर्ण निर्देश

कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) ने मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, इंदौर में विभिन्न शैक्षणिक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर और सीनियर रेजिडेंट पदों के लिए निकाली गई हैं।

एजुकेशन: कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) ने मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, इंदौर में विभिन्न शैक्षणिक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर और सीनियर रेजिडेंट पदों के लिए निकाली गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esic.gov.in पर जाकर भर्ती संबंधी पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 20 मार्च 2025 तक खुली रहेगी, जबकि चयन प्रक्रिया के तहत वॉक-इन इंटरव्यू 26 मार्च 2025 को आयोजित किया जाएगा।

भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी

ESIC Recruitment 2025: ईएसआईसी में प्रोफेसर और सीनियर रेजिडेंट समेत 113 पदों पर भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया

कुल पद: 113
नियुक्ति की अवधि: एक वर्ष या अधिकतम 70 वर्ष की आयु तक
चयन प्रक्रिया: वॉक-इन इंटरव्यू
इंटरव्यू तिथि: 26 मार्च 2025
स्थान: ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, इंदौर

आयु सीमा और योग्यता

प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर: अधिकतम आयु 69 वर्ष
सीनियर रेजिडेंट: अधिकतम आयु 45 वर्ष (आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट मिलेगी)

वेतनमान

ESIC Recruitment 2025: ईएसआईसी में प्रोफेसर और सीनियर रेजिडेंट समेत 113 पदों पर भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया

प्रोफेसर: ₹1,23,100 (लेवल-13) + अन्य भत्ते
एसोसिएट प्रोफेसर: ₹78,800 (लेवल-12) + अन्य भत्ते
असिस्टेंट प्रोफेसर: ₹67,700 (लेवल-11) + अन्य भत्ते
सीनियर रेजिडेंट: ₹67,700 (लेवल-11) + अन्य भत्ते

महत्वपूर्ण निर्देश

इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे इंटरव्यू के लिए अपने सभी शैक्षणिक और आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित समय पर रिपोर्ट करें। बिना दस्तावेज के अभ्यर्थियों को साक्षात्कार में शामिल होने की अनुमति नहीं मिलेगी। इसके अलावा, बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने भी सीनियर मैनेजर डेवलपर, मैनेजर-AI इंजीनियर समेत अन्य पदों के लिए भर्ती निकाली हैं। 

इस वैकेंसी के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 मार्च 2025 निर्धारित की गई है। पहले यह तिथि 11 मार्च 2025 थी, जिसे बढ़ा दिया गया है। अधिक जानकारी के लिए बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।

Leave a comment