Faridabad Accident News: डेढ़ साल के बच्चे की पानी के टेंकर के नीचे दबने से मौत, चालक हुआ मौके से फरार

हरियाणा हिंदी न्यूज़, राजस्थान हिंदी न्यूज़, बिहार हिंदी न्यूज़ , इंडिया हिंदी न्यूज़, झारखण्ड हिंदी न्यूज़, पंजाब हिंदी न्यूज़, रोहतक हिंदी न्यूज़, चंडीगढ़ हिंदी न्यूज़

नंगला पार्ट दो गाजापुर में घर के बाहर गली में खेल रहे एक डेढ़ साल के मासूम बच्चे को तेज रफ्तार से आ रहे पानी के टैंकर ने कुचल दिया। इसके कारण बच्चे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद टैंकर चालक भी मौके से फरार हो गया।

फरीदाबाद: नंगला पार्ट दो गाजापुर में एक घर के बाहर गली में एक डेढ़ साल का मासूम बच्चा खेल रहा था, उसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे पानी के टैंकर ने बच्चे को कुचल दिया। इस हादसे में बच्चे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। टैंकर चालक घटना के बाद मौके से रफूचक्कर हो गया। लेकिन आसपास के लोगों ने उसका पीछा करके जानकारी जुटाई और उसका पता लगा लिया। इसकी घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की तहकीकात शुरू कर दी हैं।

मासी के पास रहता था बच्चा

Faridabad Accident News: डेढ़ साल के बच्चे की पानी के टेंकर के नीचे दबने से मौत, चालक हुआ मौके से फरार

जानकारी के मुताबिक Subkuz.com को गाजापुर (घटना स्थल) में रहने वाले मिथुन कुमार ने बताया कि बच्चे का आईस्क्रीम की रेहड़ी लगाता है और पैर से अपाहिज है और उसकी पत्नी भी एक उद्योग में नौकरी करती है। घर पर डेढ़ साल का बच्चा अपनी मासी के पास रहता था। बुधवार (२४ अप्रेल) सुबह वह अचानक घर के दरवाजे को पार करके गली में पहुंच गया, तभी वहां से तेज गति से गुजर रहे पानी के टैंकर ने उस बच्चे को अपनी चपेट में ले लिया।

आसपास के लोगों ने आरोप लगाया कि इस मामले की तहकीकात कर रहे जांच अधिकारी एसआइ सुरेश कुमार का व्यवहार लोगों के प्रति ठीक नहीं था। वह बच्चे के स्वजन से ठीक प्रकार से बात भी नहीं कर रहा था। जिसके कारण स्वजन को और ज्यादा निराशा हुई।

Leave a comment