मॉल, एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन पर मिलने वाला Free WiFi सुविधा के साथ बड़ा साइबर खतरा भी है। असुरक्षित या फेक नेटवर्क से जुड़ते ही हैकर्स पासवर्ड, OTP और बैंकिंग डिटेल्स चुरा सकते हैं। थोड़ी सी लापरवाही आपकी डिजिटल सुरक्षा और पैसे दोनों पर भारी पड़ सकती है।
Free WiFi Security Risk: सार्वजनिक जगहों पर उपलब्ध Free WiFi को लेकर साइबर एक्सपर्ट्स ने गंभीर चेतावनी दी है। यह खतरा मॉल, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट और कैफे जैसी जगहों पर सामने आता है, जब लोग बिना जांचे नेटवर्क से जुड़ जाते हैं। हैकर्स फेक या अनसिक्योर्ड WiFi के जरिए यूजर्स की ऑनलाइन गतिविधियों पर नजर रखते हैं। इससे पासवर्ड, OTP, सोशल मीडिया और बैंकिंग डिटेल्स चोरी हो सकती हैं। डिजिटल फ्रॉड के बढ़ते मामलों को देखते हुए सतर्कता इसलिए जरूरी है, ताकि व्यक्तिगत और वित्तीय नुकसान से बचा जा सके।
Free WiFi क्यों बनता है बड़ा खतरा
सार्वजनिक जगहों पर उपलब्ध Free WiFi नेटवर्क अक्सर अनसिक्योर्ड होते हैं। कई बार हैकर्स असली जैसे नाम वाले फेक WiFi नेटवर्क बना देते हैं। जैसे ही कोई यूजर बिना जांचे कनेक्ट करता है, उसकी ऑनलाइन गतिविधियां हैकर्स की निगरानी में आ जाती हैं।
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, ऐसे नेटवर्क पर जुड़े रहते हुए पासवर्ड, OTP, ईमेल लॉगिन और बैंकिंग डिटेल्स आसानी से चोरी की जा सकती हैं। यूजर को भनक भी नहीं लगती और साइबर अपराधी चुपचाप अकाउंट खाली कर देते हैं।

मोबाइल और बैंकिंग डिटेल्स पर सीधा अटैक
अगर Free WiFi इस्तेमाल करते समय मोबाइल बैंकिंग, UPI पेमेंट, ऑनलाइन शॉपिंग या सोशल मीडिया लॉगिन किया जाए, तो खतरा कई गुना बढ़ जाता है। हैकर्स न सिर्फ डेटा चुराते हैं, बल्कि कई मामलों में फोन में Malware भी भेज देते हैं।
Malware के जरिए हैकर आपके फोन का रिमोट कंट्रोल ले सकता है। कैमरा और माइक्रोफोन एक्सेस किया जा सकता है, लोकेशन ट्रैक हो सकती है और आपका फोन आपकी ही जासूसी का जरिया बन सकता है। यही वजह है कि साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स पब्लिक WiFi को लेकर खास सतर्क रहने की सलाह देते हैं।
मजबूरी में Free WiFi इस्तेमाल करना पड़े तो क्या करें
कई बार यात्रा या आपात स्थिति में Free WiFi का इस्तेमाल करना जरूरी हो जाता है। ऐसे में कुछ सावधानियां नुकसान से बचा सकती हैं। हमेशा https वाली सुरक्षित वेबसाइट का ही इस्तेमाल करें और ऑनलाइन बैंकिंग या पेमेंट से पूरी तरह दूरी बनाए रखें।
इसके अलावा मोबाइल में ऑटो-कनेक्ट WiFi का ऑप्शन बंद रखें। VPN का इस्तेमाल करना ज्यादा सुरक्षित माना जाता है, क्योंकि यह आपके डेटा को एन्क्रिप्ट करता है। काम खत्म होते ही तुरंत WiFi डिस्कनेक्ट करना भी एक जरूरी कदम है।









