26 जनवरी 2026 को भारत अपना 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस खास मौके पर तिरंगे की शान, देशभक्ति के गीत और वीरों की याद हर दिल को गर्व से भर देती है। आप भी अपने दोस्तों, परिवार और करीबियों को ये देशभक्ति से ओत-प्रोत शुभकामनाएं, शायरी और कोट्स भेजकर इस दिन की खुशियां साझा करें।
🇮🇳 गणतंत्र दिवस 2026 की शुभकामनाएं व संदेश
ना पूछो जमाने से कि क्या हमारी कहानी है,
हमारी पहचान तो बस इतनी है
कि हम सब हिंदुस्तानी हैं।
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
आओ झुककर सलाम करें उन्हें,
जिनके हिस्से में ये मुकाम आता है,
खुशनसीब होता है वो खून,
जो देश के काम आता है।
Happy Republic Day 2026
मुझे ना तन चाहिए, ना धन चाहिए,
बस अमन से भरा यह वतन चाहिए।
जब तक जिंदा रहूं इस मातृभूमि के लिए,
और जब मरूं तो तिरंगा कफन चाहिए।
याद रखेंगे वीरों तुमको हरदम,
यह बलिदान तुम्हारा है।
हमको तो जान से प्यारा
यह गणतंत्र हमारा है।
गणतंत्र दिवस की बधाई
कुछ नशा तिरंगे की आन का है,
कुछ नशा मातृभूमि की शान का है।
हम लहराएंगे हर जगह ये तिरंगा,
नशा ये हिंदुस्तान की शान का है।
भारत के गणतंत्र का, सारे जग में मान,
दशकों से खिल रही उसकी अद्भुत शान।
सब धर्मों को देकर मान रचा इतिहास,
इसलिए हर देशवासी को इस पर है विश्वास।
आजादी का जोश कभी कम ना होने देंगे,
जब भी जरूरत पड़ी देश के लिए जान लुटा देंगे।
क्योंकि भारत हमारा देश है,
इस पर दोबारा कोई आंच ना आने देंगे।

ऐ मेरे वतन के लोगों, तुम खूब लगा लो नारा,
ये शुभ दिन है हम सबका, लहरा लो तिरंगा प्यारा।
पर मत भूलो सीमा पर वीरों ने प्राण गंवाए,
कुछ याद उन्हें भी कर लो जो लौट के घर न आए।
सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा,
हम बुलबुले हैं इसके, ये गुलसितां हमारा।
परबत वो सबसे ऊंचा, हमसाया आसमां का,
वह संतरी हमारा, वह पासबां हमारा।
इस गणतंत्र दिवस पर, आइए हम अपने देश की शान और वीरों की बहादुरी को याद करें।
हमारे पूर्वजों ने स्वतंत्रता के लिए अपने प्राण न्योछावर किए।
आओ हम सभी मिलकर अपने देश को आगे बढ़ाने और उसकी रक्षा करने का संकल्प लें।
गणतंत्र दिवस 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं!
भारत का 77वां गणतंत्र दिवस हमें यह याद दिलाता है कि हमारे संविधान ने हमें समानता, स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार दिया है।
आओ हम सब मिलकर इस संविधान का सम्मान करें और देश की प्रगति में योगदान दें।
आपको और आपके परिवार को गणतंत्र दिवस की ढेरों बधाइयाँ!
आज का दिन हमें हमारे देश की आज़ादी और वीरता की कहानी याद दिलाता है।
हमारे सैनिकों और स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानी के बिना यह गणतंत्र संभव नहीं था।
आओ हम अपने कर्तव्यों और देशभक्ति के साथ इस दिन को खास बनाएं।
गणतंत्र दिवस 2026 की शुभकामनाएं और जय हिन्द!











