Gold & Silver Price Today: चांदी और सोने में भारी गिरावट; जानें आज की ताजा कीमतें

सोना और चांदी की कीमतों में आज बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। वैश्विक बाजारों के दबाव और मांग में बदलाव के चलते कीमती धातुओं के दाम फिसले हैं। जानें आज के ताजा

भारतीय कमोडिटी बाजार में बुधवार को सोने और चांदी दोनों की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोर रुझान, डॉलर में मजबूती और निवेशकों की मुनाफावसूली के कारण कीमती धातुओं पर दबाव देखने को मिला।

बिजनेस: न्यूज़ बुधवार को सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर गिरावट देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX India) पर कारोबार के दौरान दोनों कीमती धातुएं लाल निशान में ट्रेड कर रही थीं। 5 जून डिलीवरी वाला सोना करीब 865 रुपये (0.54%) टूटकर ₹1,58,215 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 3 जुलाई डिलीवरी वाली चांदी में और ज्यादा गिरावट देखने को मिली, जो 1.10% यानी 2,969 रुपये गिरकर ₹2,67,150 प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी।

MCX पर सोना और चांदी में गिरावट

बुधवार सुबह कारोबार के दौरान, 5 जून डिलीवरी वाला सोना लगभग 0.54% गिरकर ₹1,58,215 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा। चांदी (3 जुलाई डिलीवरी) करीब 1.10% टूटकर ₹2,67,150 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई इस दौरान सोने की कीमतें इंट्राडे में ₹1,57,959 से ₹1,60,378 प्रति 10 ग्राम के बीच घूमती रहीं, जबकि चांदी ₹2,66,580 से ₹2,68,464 प्रति किलोग्राम के दायरे में रही।

सर्राफा बाजार में तेज उतार-चढ़ाव

दिल्ली के सर्राफा बाजार में भी हाल के दिनों में भारी अस्थिरता देखने को मिली है. अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार चांदी में एक दिन पहले करीब ₹5,000 प्रति किलोग्राम की बड़ी गिरावट दर्ज की गई. इसके बाद कीमतें ₹2,71,000 प्रति किलोग्राम पर बंद हुईं वहीं सोने की कीमतों में हल्की मजबूती देखी गई थी, लेकिन अगले ही सत्र में दबाव लौट आया।

सर्राफा बाजार में 99.9% शुद्धता वाला सोना, ₹1,62,800 से ₹1,63,600 प्रति 10 ग्राम के बीच कारोबार करता रहा. पिछले सत्र में इसमें लगभग ₹800 की तेजी दर्ज की गई थी. लेकिन वैश्विक संकेत कमजोर रहने के कारण बुधवार को सोने में फिर गिरावट का रुझान देखा गया।

Leave a comment