Gold Silver Price Today: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट, जानिए आज के ताजा रेट

सोना और चांदी की कीमतों में आज फिर गिरावट दर्ज की गई है। गोल्ड-सिल्वर मार्केट में उतार-चढ़ाव के बीच निवेशकों की नजर नए रेट्स पर है। जानें 24K, 22K सोने और चांदी

शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में कीमती धातुओं के दामों में मिला-जुला रुख देखने को मिला। Gold की कीमत में गिरावट दर्ज की गई और यह फिसलकर 1.64 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जबकि Silver लगभग स्थिर रहा और 2.71 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर बना रहा।

बिजनेस न्यूज़: भारत में कीमती धातुओं के बाजार में 23 मई 2026 को बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिला। घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में दबाव के चलते सोना और चांदी दोनों की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। जहां चांदी में तेज गिरावट आई, वहीं सोने के दाम भी कमजोर रुख के साथ बंद हुए। निवेशकों और ज्वैलरी खरीदारों के लिए यह बदलाव महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दिल्ली सर्राफा बाजार और मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) दोनों में कीमती धातुओं की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है।

MCX पर सोना-चांदी में गिरावट

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर शुक्रवार को जून डिलीवरी वाला सोना 1,018 रुपये की गिरावट के साथ 1,58,588 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। दिन के दौरान यह 1,58,104 रुपये तक भी गिरा। इसी तरह जुलाई डिलीवरी वाली चांदी में भी भारी गिरावट देखने को मिली। चांदी 3,283 रुपये गिरकर 2,71,600 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई। 

कारोबारी सत्र के दौरान यह 2,69,500 रुपये तक लुढ़क गई थी। ध्यान देने योग्य बात यह है कि शनिवार को MCX बंद रहने के कारण आज के दाम शुक्रवार के क्लोजिंग रेट के आधार पर ही मान्य रहेंगे।

IBJA के अनुसार सोना-चांदी के ताजा रेट

Gold Silver Price Today: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट, जानिए आज के ताजा रेट

इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार भी कीमती धातुओं की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। 

  • 24 कैरेट सोना: ₹1,58,117 प्रति 10 ग्राम (GST और मेकिंग चार्ज के बिना)
  • चांदी: ₹2,66,000 प्रति किलोग्राम

IBJA के आंकड़े देशभर के थोक बाजारों के औसत भाव को दर्शाते हैं, जो रिटेल कीमतों के लिए एक महत्वपूर्ण संकेत माना जाता है।

दिल्ली सर्राफा बाजार में क्या रहा हाल?

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार में भी सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। बाजार बंद होने तक 24 कैरेट सोना ₹600 टूटकर ₹1,64,900 प्रति 10 ग्राम (सभी टैक्स सहित) पर पहुंच गया. चांदी की कीमत स्थिर रही और यह ₹2,71,000 प्रति किलोग्राम पर बनी रही विशेषज्ञों के अनुसार, वैश्विक बाजार में अस्थिरता और निवेशकों की मुनाफावसूली के कारण यह गिरावट देखने को मिली है।

Leave a comment