Google का नया AI मॉडल Gemma 4 अलग-अलग वेरिएंट में लॉन्च हुआ है, जो स्मार्टफोन से लेकर बड़े सिस्टम तक काम कर सकता है। इसकी खासियत है कि यह बिना इंटरनेट के डिवाइस पर चलता है और एडवांस फीचर्स के साथ तेज, सुरक्षित और मल्टीमीडिया AI अनुभव देता है।
Google Gemma 4 AI Model: गूगल ने अपने नए ओपन-सोर्स AI मॉडल Gemma 4 को लॉन्च किया है, जो डेटा सेंटर से लेकर स्मार्टफोन तक अलग-अलग डिवाइस पर काम करने के लिए डिजाइन किया गया है। यह मॉडल Qualcomm और MediaTek जैसी कंपनियों के सहयोग से तैयार किया गया है और ऑन-डिवाइस AI सपोर्ट करता है, जिससे बिना इंटरनेट भी इसका इस्तेमाल संभव है। Gemma 4 में मल्टी-स्टेप रीजनिंग, कोड जनरेशन और मल्टीमीडिया प्रोसेसिंग जैसे फीचर्स शामिल हैं, जो इसे डेवलपर्स और आम यूजर्स दोनों के लिए उपयोगी बनाते हैं।
हर डिवाइस के लिए अलग-अलग मॉडल
Google ने Gemma 4 को चार वेरिएंट में पेश किया है, ताकि अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से इसका इस्तेमाल किया जा सके। छोटे मॉडल जैसे E2B और E4B खासतौर पर स्मार्टफोन और IoT डिवाइस के लिए डिजाइन किए गए हैं।
वहीं 26B Mixture of Experts और 31B Dense मॉडल बड़े और जटिल टास्क के लिए बनाए गए हैं। कंपनी का दावा है कि 31B मॉडल अपनी कैटेगरी में कई बड़े AI मॉडल्स को टक्कर देता है, जबकि इसका साइज अपेक्षाकृत छोटा है।

सिर्फ चैट नहीं, पूरा AI प्लेटफॉर्म
Gemma 4 को सिर्फ एक चैटबॉट के रूप में नहीं, बल्कि एक एडवांस AI प्लेटफॉर्म के तौर पर पेश किया गया है। यह मल्टी-स्टेप रीजनिंग, गणित और जटिल सवालों को बेहतर तरीके से समझने में सक्षम है।
इसके साथ ही, यह एजेंटिक वर्कफ्लो सपोर्ट करता है, यानी AI खुद टूल्स और API के साथ काम कर सकता है। कोड जनरेशन फीचर इसे डेवलपर्स के लिए ऑफलाइन कोडिंग असिस्टेंट भी बनाता है, जबकि यह इमेज, वीडियो और ऑडियो इनपुट को भी प्रोसेस कर सकता है।
अब स्मार्टफोन पर भी चलेगा ऑफलाइन AI
Gemma 4 की सबसे खास बात इसका ऑन-डिवाइस रन करना है, जिससे AI बिना इंटरनेट के भी काम कर सकता है। Google ने इसे Qualcomm और MediaTek जैसी कंपनियों के साथ मिलकर तैयार किया है, ताकि यह एंड्रॉयड डिवाइस पर आसानी से चले।
इस तकनीक से यूजर्स को तेज, सुरक्षित और प्राइवेट AI अनुभव मिलेगा। Pixel टीम के सहयोग से विकसित यह मॉडल आने वाले समय में स्मार्टफोन को और ज्यादा स्मार्ट और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।









