Govinda News: गोविंदा से तलाक की अफवाहों पर सुनीता आहूजा का रिएक्शन, वीडियो देख लोग हुए हैरान

गोविंदा और सुनीता आहूजा के तलाक की खबरें वायरल। सुनीता ने वीडियो में सच्चाई बताई—"कोई हमें अलग नहीं कर सकता"। जानें पूरा मामला। गोविंदा और सुनीता आहूजा के तलाक

गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा तलाक की अफवाहों को लेकर चर्चा में हैं। वायरल वीडियो में सुनीता ने इन खबरों पर प्रतिक्रिया दी, जिससे सच्चाई सामने आई।

Govinda News: फिल्म इंडस्ट्री में तब हलचल मच गई जब बॉलीवुड स्टार गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक की खबरें वायरल होने लगीं। 37 साल से हैप्पी मैरिड लाइफ एन्जॉय करने के बाद उनके अलग होने की चर्चा ने फैंस को चौंका दिया। हालांकि, अब उनके रिश्ते में सुधार होने की खबरें आ रही हैं।

क्या गोविंदा के अफेयर की अफवाह बनी विवाद की वजह?

Govinda News: गोविंदा से तलाक की अफवाहों पर सुनीता आहूजा का रिएक्शन, वीडियो देख लोग हुए हैरान

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोविंदा के एक मराठी एक्ट्रेस के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की अफवाहें सामने आई थीं। इसी के बाद यह खबर आई कि सुनीता आहूजा ने उन्हें तलाक का नोटिस भेजा था। गोविंदा के वकील ने भी दावा किया कि सुनीता ने छह महीने पहले उन्हें तलाक का नोटिस भेजा था, लेकिन अब दोनों के बीच सुलह हो गई है।

तलाक की खबरों पर सुनीता आहूजा ने दी प्रतिक्रिया

इस बीच, सुनीता आहूजा का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह गोविंदा से अलग होने की खबरों को अफवाह बताती नजर आ रही हैं। वीडियो में सुनीता कह रही हैं,

"अलग-अलग रहते हैं मतलब जब उन्होंने राजनीति जॉइन की थी, तब मेरी बेटी जवान हो रही थी। घर पर पार्टी के कार्यकर्ता आते थे, इसलिए हमने सामने ही एक ऑफिस ले लिया था।"

"कोई माई का लाल हमें अलग नहीं कर सकता" - सुनीता आहूजा

अपने बयान में सुनीता ने यह भी कहा,

Govinda News: गोविंदा से तलाक की अफवाहों पर सुनीता आहूजा का रिएक्शन, वीडियो देख लोग हुए हैरान

"अगर इस दुनिया में कोई माई का लाल हमें अलग कर सके तो सामने आए और दिखाए।"
उनका यह बयान तलाक की खबरों पर पूरी तरह विराम लगा रहा है।

अलग-अलग रहने के बयान पर मचा था बवाल

कुछ महीने पहले, एक इंटरव्यू में सुनीता ने यह खुलासा किया था कि वह और गोविंदा अलग-अलग घर में रहते हैं। इस बयान के बाद दोनों के अलगाव की चर्चाएं तेज हो गई थीं। उन्होंने यह भी बताया था कि वह अपना जन्मदिन अकेले मनाती हैं और अब अपनी जिंदगी खुद के लिए जी रही हैं। हालांकि, उनके हालिया बयान से साफ हो गया कि उनका और गोविंदा का रिश्ता मजबूत बना हुआ है।

फैंस ने ली राहत की सांस

गोविंदा और सुनीता के तलाक की खबरों के बीच अब फैंस को राहत मिली है। वायरल वीडियो में सुनीता का यह बयान उनके रिश्ते में मजबूती की पुष्टि करता है। फैंस को उम्मीद है कि यह जोड़ी हमेशा साथ बनी रहेगी।

Leave a comment