Guinness World Record: ‘स्टील मैन ऑफ इंडिया’ विस्पी खराडी ने रचा इतिहास, 335 किग्रा के पिलर पकड़कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

‘स्टील मैन ऑफ इंडिया’ विस्पी खराडी ने 335 किग्रा के पिलर को पकड़कर Guinness World Record बनाया। उनकी अद्भुत ताकत और रिकॉर्ड बनाने की प्रेरणादायक कहानी जानें

भारत के ताकतवर एथलीट विस्पी खराडी ने अपनी अदम्य शक्ति का प्रदर्शन कर एक नया इतिहास रच दिया है। गुजरात के सूरत में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में उन्होंने 335 किलोग्राम वजन वाले हरक्यूलिस पिलर को 2 मिनट 10.75 सेकेंड तक पकड़कर रखा।

स्पोर्ट्स न्यूज़: भारतीय एथलीट विस्पी खराडी ने अपनी अद्भुत ताकत का प्रदर्शन करते हुए हरक्यूलिस पिलर को सबसे लंबे समय तक पकड़ने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। यह ऐतिहासिक उपलब्धि गुजरात के सूरत में हासिल की गई, जहां उन्होंने 2 मिनट और 10.75 सेकंड तक दो विशाल पिलरों को होल्ड करके दुनिया को अपनी शक्ति का लोहा मनवाया। ग्रीक वास्तुकला से प्रेरित ये दोनों खंभे 123 इंच ऊंचे और 20.5 इंच व्यास वाले थे, जिनका वजन क्रमशः 166.7 किलोग्राम और 168.9 किलोग्राम था।

हरक्यूलिस पिलर चैलेंज में दिखाया दमखम

इस चुनौती में खराडी को दो विशाल खंभों को तब तक पकड़कर रखना था जब तक वह पूरी तरह थक नहीं जाते। ये खंभे 123 इंच ऊंचे और 20.5 इंच व्यास वाले थे, जिनका कुल वजन 335.6 किलोग्राम था। इन खंभों को जंजीरों से बांधा गया था, और इसे पकड़ने के लिए जबरदस्त ताकत और स्टैमिना की जरूरत थी। खराडी ने अपने दमदार प्रदर्शन से यह साबित कर दिया कि भारतीय एथलीट किसी से कम नहीं हैं।

Guinness World Record: ‘स्टील मैन ऑफ इंडिया’ विस्पी खराडी ने रचा इतिहास, 335 किग्रा के पिलर पकड़कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

एलन मस्क ने भी किया प्रदर्शन को सराहा

इस रिकॉर्ड-ब्रेकिंग परफॉर्मेंस के बाद विस्पी खराडी को तब और भी ज्यादा पहचान मिली जब दुनिया के सबसे बड़े टेक उद्योगपतियों में से एक, एलन मस्क ने उनका वीडियो अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ (पहले ट्विटर) पर साझा किया। यह वीडियो पहले गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के आधिकारिक अकाउंट से पोस्ट किया गया था, जिसे देखकर मस्क ने भी उनकी तारीफ की। खराडी ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह उनके लिए गर्व और आश्चर्य का क्षण था कि एक भारतीय एथलीट की ताकत को वैश्विक स्तर पर सराहा जा रहा हैं।

मार्शल आर्ट एक्सपर्ट और आत्मरक्षा ट्रेनर भी हैं खराडी

विस्पी खराडी सिर्फ एक पावरलिफ्टर ही नहीं, बल्कि एक मल्टी-फेसटेड पर्सनैलिटी हैं। वे मार्शल आर्ट में ब्लैक बेल्ट होल्डर और क्राव मागा (इजरायली मार्शल आर्ट) के विशेषज्ञ हैं। इसके अलावा, वे अमेरिका की इंटरनेशनल स्पोर्ट्स साइंस अकादमी से प्रमाणित स्पोर्ट्स न्यूट्रिशनिस्ट भी हैं। खराडी भारतीय सीमा सुरक्षा बल (BSF) और अन्य सुरक्षाबलों को हथियारबंद और निहत्थे युद्ध की ट्रेनिंग देने के लिए भी जाने जाते हैं। वे महिलाओं के लिए आत्मरक्षा शिविरों का आयोजन कर उन्हें आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा देते हैं। इसके अलावा, वे स्टंट कोरियोग्राफर, अभिनेता और मॉडल के रूप में भी सक्रिय हैं।

Guinness World Record: ‘स्टील मैन ऑफ इंडिया’ विस्पी खराडी ने रचा इतिहास, 335 किग्रा के पिलर पकड़कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

विश्व मंच पर भारत की बढ़ती पहचान

अपनी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर खराडी ने कहा, “यह सिर्फ मेरी जीत नहीं, बल्कि पूरे भारत की जीत है। यह दिखाता है कि भारतीय एथलीट्स भी दुनिया के सबसे मजबूत लोगों में शामिल हो सकते हैं। मेरा सपना है कि भारत को ताकत और स्टैमिना के क्षेत्र में भी एक महाशक्ति के रूप में स्थापित किया जाए।” विस्पी खराडी की यह उपलब्धि सिर्फ एक व्यक्तिगत रिकॉर्ड नहीं, बल्कि भारत की बढ़ती वैश्विक पहचान का प्रतीक हैं।

उन्होंने अपनी ताकत, धैर्य और जुनून से यह साबित कर दिया कि भारतीय खिलाड़ी किसी भी क्षेत्र में दुनिया का नेतृत्व करने की क्षमता रखते हैं। उनका यह रिकॉर्ड आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा।

Leave a comment