Box Office: नीम करोली बाबा की फिल्म ने 28वें दिन भी मचाया धमाल, निकाल दी 'टॉक्सिक' की हेकड़ी

Hanuman Ansh Box Office: नीम करोली बाबा पर बनी 'हनुमान अंश' ने 28वें दिन करीब ₹11 करोड़ कमाकर तहलका मचा दिया। फिल्म ने 'टॉक्सिक' को भी कमाई में पीछे छोड़ दि

धार्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’ इन दिनों सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन कर रही है। नीम करोली बाबा की जीवनी पर आधारित इस फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

Box Office Collection: नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित धार्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूत प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के 28 दिन पूरे होने के बाद भी फिल्म की कमाई में खास गिरावट देखने को नहीं मिली है। करीब 2 करोड़ रुपये के कथित बजट में बनी इस फिल्म ने अब तक भारत में 72.88 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है। इस हिसाब से फिल्म ने अपनी लागत के मुकाबले करीब 3644 फीसदी का मुनाफा कमाया है।

विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी ‘हनुमान अंश’ में शोभिनव सत्य ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म की कहानी नीम करोली बाबा के आध्यात्मिक सफर और उनके जीवन में आए बदलावों पर केंद्रित है। दिलचस्प बात यह है कि फिल्म की बॉक्स ऑफिस रफ्तार रिलीज के शुरुआती दिनों में काफी धीमी थी, लेकिन दूसरे सप्ताह के बाद इसकी कमाई में अप्रत्याशित तेजी देखने को मिली।

28वें दिन भी करोड़ों में हुई कमाई

बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के मुताबिक, ‘हनुमान अंश’ ने अपने 24वें दिन करीब 12.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जो फिल्म के अब तक के सबसे मजबूत दैनिक कलेक्शन में शामिल है। इसके बाद 28वें दिन भी फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए करीब 11 करोड़ रुपये का कारोबार किया। रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म को इस दिन करीब 7,055 शोज मिले और इसकी कमाई में पिछले दिन के मुकाबले लगभग 40 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई। फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन अब 72.88 करोड़ रुपये पहुंच चुका है, जबकि इसका ग्रॉस कलेक्शन करीब 85.97 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।

फिल्म की सफलता इसलिए भी उल्लेखनीय है क्योंकि रिलीज के शुरुआती दौर में इसे सीमित शोज मिल रहे थे और आठवें-नौवें दिन इसकी दैनिक कमाई बेहद कम रह गई थी। इसके बावजूद बाद के दिनों में दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ी और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जोरदार वापसी की।

क्या है ‘हनुमान अंश’ की कहानी?

Box Office: नीम करोली बाबा की फिल्म ने 28वें दिन भी मचाया धमाल, निकाल दी 'टॉक्सिक' की हेकड़ी

‘हनुमान अंश’ की कहानी लक्ष्मी नारायण शर्मा के जीवन से प्रेरित है, जिन्हें आगे चलकर नीम करोली बाबा के नाम से प्रसिद्धि मिली। फिल्म में उनके बचपन और आध्यात्मिक यात्रा को दिखाया गया है। कहानी में मां के निधन के बाद लक्ष्मी नारायण गहरे दुख से गुजरते हैं। अपनी मां और ईश्वर की तलाश उन्हें घर छोड़ने के लिए प्रेरित करती है। इसके बाद वह उत्तर भारत के जंगलों, गांवों और मंदिरों की यात्रा करते हैं। इस दौरान उनका जीवन भक्ति, अनुशासन और त्याग से जुड़ता चला जाता है।

आगे चलकर वह सांसारिक मोह-माया से दूरी बनाकर जरूरतमंदों की मदद करने, भूखों को भोजन कराने और लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का मार्ग अपनाते हैं।

‘Toxic’ की रफ्तार हुई धीमी

दूसरी ओर, यश स्टारर एक्शन-थ्रिलर ‘Toxic’ बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों के अनुरूप प्रदर्शन करती नजर नहीं आ रही है। गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कहानी गोवा की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि में गैंगस्टर और ड्रग सिंडिकेट की दुनिया के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में यश के साथ नयनतारा अहम भूमिका में हैं। कहानी राया और उसकी बहन गंगा के संघर्ष तथा अपराध की दुनिया में उनके बढ़ते प्रभाव को दिखाती है।

रिपोर्ट के मुताबिक, रिलीज के नौवें दिन ‘Toxic’ ने करीब 4.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन लगभग 239.30 करोड़ रुपये और वर्ल्डवाइड कलेक्शन करीब 328.45 करोड़ रुपये बताया गया है। बड़े बजट की इस फिल्म के लिए कमाई की मौजूदा रफ्तार चिंता का विषय मानी जा रही है।

‘Awarapan 2’ भी कर रही है कारोबार

इमरान हाशमी की ‘Awarapan 2’ भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुए है। रिलीज के 21वें दिन फिल्म ने करीब 40 लाख रुपये कमाए। इसका भारत में नेट कलेक्शन लगभग 149.75 करोड़ रुपये और वर्ल्डवाइड कलेक्शन करीब 212.05 करोड़ रुपये पहुंच गया है। फिल्म का बजट कथित तौर पर 25 से 45 करोड़ रुपये के बीच बताया जा रहा है। ऐसे में इसकी कुल कमाई को मजबूत प्रदर्शन माना जा रहा है।

Leave a comment