Harayana Lok Sabha Election News: करनाल में जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान पूर्व सीएम मनोहर लाल ने केजरीवाल पर बोला हमला, कहां - हमारी पार्टी का फैसला...

हरियाणा हिंदी न्यूज़ , राजस्थान हिंदी न्यूज़, हिंदी न्यूज़ , इंडिया न्यूज़, राजनितिक न्यूज़, हरियाणा लेटेस्ट हिंदी न्यूज़ , रोहतक हिंदी न्यूज़ , चंडीगढ़ हिंदी न्यूज़

करनाल में लोकसभा चुनाव के तहत जनसंपर्क कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पूर्व सीएम मनोहर लाल ने भाषण देते हुए आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जमकर तंज कसा हैं।

करनाल: भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक और पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान भाषण देते हुए कहां कि अरविंद केजरीवाल के दिमाग के तार हिल गए हैं, जिसके कारण उनका बाजा बजा हुआ है। हमारी पार्टी के आंतरिक मामलों का फैसला करने का अधिकार हमें है उनको नहीं। मनोहर लाल ने प्रदेश की वर्तमान सरकार पर भी हमला बबोला और कहां कि इस बार भी नरेन्द्र मोदी जी ही प्रधानमंत्री बनेंगे।  

विधायकों की परेड कराएंगे - पूर्व सीएम

Harayana Lok Sabha Election News: करनाल में जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान पूर्व सीएम मनोहर लाल ने केजरीवाल पर बोला हमला, कहां - हमारी पार्टी का फैसला...

करनाल में जनसंपर्क के दौरान समीपवर्ती ग्राम घोघड़ीपुर में रविवार (१२ मई ) को Subkuz.com के पत्रकारों से बातचीत करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहां कि यदि  गृह मंत्री अमित शाह से सवाल किया जाए की प्रधानमंत्री कौन बनेगा तो वह भी मोदी जी का ही नाम लेंगे। मनोहर लाल ने कहां कि विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी के विधायकों की परेड कराने की मांग कर रहे हैं, ऐसा करना भी उचित है। अगर विपक्ष ने यह सवाल किया है तो हम केंद्र में  यह मांग हम उठाएंगे।

हमें सभी वर्गों का साथ मिल रहा हैं - मनोहर  लाल

Harayana Lok Sabha Election News: करनाल में जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान पूर्व सीएम मनोहर लाल ने केजरीवाल पर बोला हमला, कहां - हमारी पार्टी का फैसला...

कांग्रेस पार्टी के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा प्रदेशभर के सरपंचों का समर्थन करने और करनाल में जल्द जन सम्मेलन करने के दावों को लेकर पूर्व सीएम मनोहर लाल ने कहां कि हमारे साथ हर जाति और वर्ग का समर्थन है। मैं और मुख्यमंत्री राज्य की सभी 90 विधानसभाओं का चुनाव प्रचार करते हुए दौरा कर चुके हैं। हर जगह भारतीय जनता पार्टी को अपार समर्थन हासिल हो रहा है। हम और हमारी पार्टी के अन्य नेता एक-एक गांव में घर-घर जाकर लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं। जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि कहीं किसी सीट पर कुछ वोट का अंतर मिल सकता है, लेकिन यह तय है कि प्रदेश की सभी 10 लोकसभा सीट भारतीय जनता पार्टी जीतेगी।

 

Leave a comment