Hariyana politics: जींद में सभा के दौरान संजय सिंह ने भाजपा पर किया हमला, कहां - "भाजपा ने मनोहर लाल को अग्निवीर बना दिया हैं", नायब सिंह की हार पक्की

हरियाणा हिंदी न्यूज़, राजस्थान हिंदी न्यूज़, हिंदी न्यूज़, इंडिया न्यूज़, राजनितिक न्यूज़,पॉलिटिक्स न्यूज़, रोहतक हिंदी न्यूज़, चंडीगढ़ हिंदी न्यूज़, हिमाचल हिंदी न्यूज़

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 की तैयारियों के बीच प्रदेश में राजनीतिक गर्माहट बढ़ गया हैं। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सासंद संजय सिंह ने जींद में बदलाव जनसभा को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा हैं। साथ ही उन्होंने अरविंद केजरीवाल की ओर से लोगों को पांच गारंटी देने का वादा भी किया हैं।

मनोहर लाल को बनाया अग्निवीर

आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहां कि भाजपा ने चार साल में ही मनोहर लाल को सत्ता से हटा कर पहला अग्निवीर बना दिया है। संजय सिंह ने हरियाणा के मौजूदा मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) पर भी हमला बोलते हुए कहां कि हरियाणा की जनता मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को इस बार चुनाव में पद से हटाकर बाहर करेगी।

जेल में केजरीवाल जी के साथ हो सकती है अनहोनी - संजय सिंह 

आम आदमी पार्टी ने जनता को संबोधित करते हुए कहां कि आप सुप्रीमो और दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल कि सेहत ठीक नहीं है। हरियाणा की जनता को यह बतान जरुरी हैं कि केजरीवाल जी के साथ जेल में कोई अनहोनी हो सकती है। क्योकि उनका शुगर लेवल 70 से और नीचे गिरता जा रहा है, जिसके कारण व्यक्ति खतरनाक स्थिति में पहुंच सकता है। बताया कि अरविंद केजरीवाल का शुगर लेवल छह-सात बार 50 से नीचे भी चला गया था। अरविंद केजरीवाल को ईडी कोर्ट से जमानत मिल चुकी हो तो फिर सरकार उनकी रिहाई पर रोक क्यों लगा रखी हैं।

 

Leave a comment