Haryana Murder News: पानीपत में मामा ने शक के चलते भांजे को कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

हरियाणा हिंदी न्यूज़, राजस्थान हिंदी न्यूज़, बिहार हिंदी न्यूज़ , इंडिया हिंदी न्यूज़, झारखण्ड हिंदी न्यूज़, पंजाब हिंदी न्यूज़, रोहतक हिंदी न्यूज़, चंडीगढ़ हिंदी न्यूज़

पानीपत से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। एक मामा ने अपने सगे भांजे को कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतार दिया। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बॉडी और पास रखे हतियार को कब्जे में लिया। तथा आरोपी को गिरफ्तार कर हवालात में बंद कर दिया।

पानीपत: हरियाणा के खोतपुरा गांव में एक मामा ने पत्नी के साथ प्रेम संबंध के शक में अपने सगे भांजे की कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार करके मौत के घाट उतार दिया। उसके बाद शव को चारपाई से नीचे उतार कर खून से लथपथ हालत में जमीन पर रख दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को शव के पास ही कुल्हाड़ी पड़ी हुई मिली थी। पुलिस ने बॉडी और कुल्हाड़ी को कब्जे में ले लिया तथा आरोपी को अरेस्ट करके हवालात में दाल दिया।

पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल

Haryana Murder News: पानीपत में मामा ने शक के चलते भांजे को कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

Subkuz.com की जानकारी के मुताबिक एक अज्ञात व्यक्ति की सूचना पर सेक्टर 13-17 थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की तहकीकात शुरू कर दी। पुलिस ने मौके से शव और हतियार को बरामद करने के बाद देर शाम आरोपित मामा को बी गिरफ्तार कर लिया गया. बताया गया है कि बुधवार को आरोपी को कोर्ट में जज के सामने पेश किया जाएगा, उसके बाद उसे रिमांड पर लिया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक खोतपुरा गांव स्थित एक मछली फार्म के मालिक संदीप कुमार संधू ने मीडिया को बताया कि उसके पास दो फार्म हाउस हैं। एक फार्म पर लगातार तीन साल से मध्यप्रदेश के लोहारी हट गांव के रहने वाले प्रीतम कुमार पुरुषोत्तम फार्म पर काम करता था। उसकी पत्नी तक़रीबन आठ साल से उससे अलग दो बच्चों के साथ नूरवाला गांव में रहती है। बताया कि तीन महीने पहले प्रीतम ने मध्यप्रदेश के रैकवार गांव में रहने वाले अपने भांजे प्रकाश कुमार रैकवार (33) को पानीपत लेकर आया और उसे दूसरे फार्म पर नौकरी पर लगवा दिया।

कुल्हाड़ी से की हत्या

Haryana Murder News: पानीपत में मामा ने शक के चलते भांजे को कुल्हाड़ी से काटकर मार डाला, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

जानकारी के मुताबिक पिछले चार-पांच दिन से मामा प्रीतम कुमार और भांजा प्रकाश कुमार के बीच किसी बात को लेकर लड़ाई-झगड़ा चल रहा था। बताय कि प्रीतम को गहरा शक था कि प्रकाश का उसकी पत्नी के साथ प्रेम संबंध और गलत रिश्ते हैं। इस बात को लेकर सोमवार को दोनों के बीच झगड़ा बहुत ज्यादा बढ़ गया और उसी रात 11-12 बजे के करीब प्रीतम ने बाहर सो रहे प्रकाश पर कुल्हाड़ी से वार करके उसे मौत के घाट उतार दिया।

Leave a comment