Haryana News: चुनाव आयोग ने लॉन्च की 'KYC App', घर बैठे जान पाएंगे उम्मीदवार की जन्मकुंडली

हरियाणा हिंदी न्यूज़, राजस्थान हिंदी न्यूज़, बिहार हिंदी न्यूज़ , इंडिया हिंदी न्यूज़, झारखण्ड हिंदी न्यूज़, पंजाब हिंदी न्यूज़, रोहतक हिंदी न्यूज़, चंडीगढ़ हिंदी न्यूज़

कैथल निर्वाचन अधिकारी और डीसी प्रशांत कुमार पंवार ने बताया कि चुनाव आयोग ने मतदाता को उम्मीदवार की जानकारी देने के लिए तकनीकी का बहुत ही बढ़िया तरीके से इस्तेमाल किया। चुनाव आयोग ने KYC APP जारी किया है, जिससे घर बैठे ही अपने उम्मीदवार की पूरी जानकारी निकाल सकते हैं।

केंथल: जिला निर्वाचन अधिकारी प्रशांत कुमार पंवार ने Subkuz.com को बताया कि लोकतंत्र में मतदाता का स्थान सबसे अहम होता है। मतदाता को सशक्त बनाने और उनक इलाके के उम्मीदवार की हिस्ट्री जान ने के लिए चुनाव आयोग ने तकनीक के युग में बड़ा कदम उठाया हैं। चुनाव आयोग ने स्पेशल केवाईसी (नो यूअर कैंडिडेट) ऐप की शुरुआत की गई है। जिसके माध्यम से मतदाता चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों के नामांकन पत्र में दाखिल रिपोर्ट को अपने मोबाइल पर पढ़ सकते हैं।

एप से जान पाएंगे उम्मीदवार की जन्मकुंडली

Haryana News: चुनाव आयोग ने लॉन्च की 'KYC App', घर बैठे जान पाएंगे उम्मीदवार की जन्मकुंडली

जिला निर्वाचन अधिकारी ने मीडिया को बताया कि चुनाव आयोग द्वारा जारी ऐप के बारे में लोगों को बताने और उनक फोन में डाउनलोड करवाकर उन्हें जागरूक करने के लिए विभाग द्वारा नई-नई गतिविधियों को संचालित किया जा रहा है। केवाईसी ऐप शुरू होने के बाद चुनाव प्रक्रिया में काफी अहम रोल निभा सकता है। इस ऐप के माध्यम से आम व्यक्ति भी स्वयं के लोकसभा क्षेत्र के किसी भी उम्मीदवार का पूरा बॉयोडेटा और नामांकन पत्र (Lok Sabha Candidate Profile) को देख और पढ़ सकता हैं।

गूगल प्ले स्टोर से करें फ्री डाउनलोड

Haryana News: चुनाव आयोग ने लॉन्च की 'KYC App', घर बैठे जान पाएंगे उम्मीदवार की जन्मकुंडली

अदिकारी ने Subkuz.com के पत्रकार को बताया कि नामांकन फॉर्म दौरान उम्मीदवारों द्वारा दी गई सभी जानकारी इस एप के माध्यम से घर बैठे आसानी से देखी जा सकती है। नो योर कैंडिडेट (केवाईसी) नाम की यह एप्लिकेशन गूगल प्ले स्टोर या एप्पल स्टोर से आप आसानी से फ्री में डाउनलोड कर सकते है। बताया कि इस ऐप पर उम्मीदवार का नाम, पिता/पति का नाम, पार्टी का नाम, प्रत्याशी की उम्र, लिंग, पता, राज्य का नाम, विधानसभा क्षेत्र का नाम, लोकसभा  क्षेत्र की पूरी जानकारी मेन डिस्प्ले पर दिखाई देती हैं।

उम्मीदवार की पूरी जानकारी एप पर अपलोड

Haryana News: चुनाव आयोग ने लॉन्च की 'KYC App', घर बैठे जान पाएंगे उम्मीदवार की जन्मकुंडली

जानकारी के मुताबिक चुनाव के लिए उम्मीदवार द्वारा नामांकन दाखिल करने के दौरान दिया गया हलफनामा इस ऐप में चुनाव आयोग द्वारा अपलोड किया गया है। मतदाता अपने इलाके के उम्मीदवार के द्वारा हलफनामे में दी गई जानकारी इस एप से प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा इस ऐप पर चुनाव लड़ने के लिए किए गए सभी नामांकन, स्वीकार किए गए नामांकन, निरस्त हुए नामांकन पत्र और नाम वापस लेने वाले प्रत्याशियों की पूरी कुंडली की भी जानकारी मिलती हैं।

 

Leave a comment