Himachal Pradesh Road Accident: सिरमौर जिला में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत और एक व्यक्ति घायल

हिमाचल हिंदी न्यूज़, राजस्थान हिंदी न्यूज़, पंजाब हिंदी न्यूज़, शिमला हिंदी न्यूज़, हरियाणा हिंदी न्यूज़, बिहार हिंदी न्यूज़, झारखण्ड हिंदी न्यूज़, दिल्ली हिंदी न्यूज़

हरियाणा -हिमाचल की सीमा पर लगने वाला सिरमौर जिला में बीती रात एक भयानक सड़क हादसा हो गया। जिसमें पिकअप सवार दो लोगों की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गया हैं।

नाहन: हिमाचल में सिरमौर जिला के शिलाई विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार (१६ अप्रेल) को रात दो-ढाई बजे एक भयानक सड़क हादसे में दो युवकों की जान चली गई है। जबकि एक अन्य व्यक्ति जख्मी हो गया। Subkuz.com को प्राप्त जानकारी के अनुसार शिलाई कॉलेज रोड़ पर एक पिकअप जिसका नंबर (एचपी 08 5287) है हादसे में दुर्घटनाग्रस्त हो गई हैं। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने दुर्घटना की तहकीकात करना शुरू कर दिया हैं।

दुर्घटना में मरने वाले व्यक्ति

Himachal Pradesh Road Accident: सिरमौर जिला में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत और एक व्यक्ति घायल

जानकारी के मुताबिक स्थानीय लोगों ने बताया कि पिकअप शिलाई डिग्री कॉलेज से शिलाई बाजार की ओर जा रही थी। उसी दौरान नाया मोड़ पर पिकअप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जाकर गिर गई। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने बताया कि आधी रात को पिकअप के साथ हुए हादसे में दो व्यक्तियों की मृत्यु हो गई. पुलिस ने बताया की मृत युवको की पहचान शिलाई तहसील के बॉम्बल गांव के रहने वाले योगेश कुमार (18 साल) पुत्र श्री भाव सिंह और राहुल कुमार (26 साल) पुत्र अंतर कुमार सिंह के रूप में हुई हैं. इनके अलावा घायल व्यक्ति की पहचान 28 वर्षीय अमित कुमार पुत्र प्रेम सिंह के रूप में हुई हैं।

पुलिस कर रही मामले की तहकीकात

Himachal Pradesh Road Accident: सिरमौर जिला में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत और एक व्यक्ति घायल

हिमाचल पुलिस (Himachal Police) थाना प्रभारी प्रीतम कुमार सिंह लालटा ने हादसे की पुष्टि करने के बाद मीडिया को बताया कि शिलाई के कॉलेज रोड पर एक पिकअप गाड़ी खाई में गिरने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। इस हादसे में दो युवकों की जान चली गई है। जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। पुलिस ने मृत युवकों की बॉडी को मोर्चरी में रखवाया और घायल युवक को नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए मामले की तहकीकात कर रही हैं।

Leave a comment