Agniveer Exam 2024: हिमाचल में अग्निवीर उम्मीदवारों के अच्छी खबर, इस तारीख को शुरू होगी एग्जाम

हिमाचल हिंदी न्यूज़, राजस्थान हिंदी न्यूज़, पंजाब हिंदी न्यूज़, शिमला हिंदी न्यूज़, हरियाणा हिंदी न्यूज़, बिहार हिंदी न्यूज़, झारखण्ड हिंदी न्यूज़, दिल्ली हिंदी न्यूज़

हिमाचल प्रदेश में अग्निवीर भर्ती परीक्षा की तैयारी में लगे हुए अभ्यर्थियों के लिए एक बहुत अच्छी खबर सामने आई है। इसके लिए  परीक्षा का आयोजन 22 अप्रैल से किया जाएगा। अभ्यर्थी अग्निवीर की वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

मंडी: हिमाचल में अग्निवीर भर्ती की ऑनलाइन परीक्षा 22 अप्रैल से शुरू होकर 7 मई तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अग्निवीर भर्ती की वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। सेना भर्ती कार्यालय मंडी के भर्ती निदेशक डीएस सामन्त कुमार ने बताया कि परीक्षा केंद्र का नाम, परीक्षा का समय और अन्य सारी जानकारी उम्मीदवार के एडमिट कार्ड में दर्ज की गई है। उम्मीदवार को परीक्षा देने के लिए एडमिट कार्ड के साथ आवश्यक ओरिजनल दस्तावेज भी लेकर आना होगा।

एडमिट कार्ड के साथ आवश्यक दस्तावेज

Agniveer Exam 2024: हिमाचल में अग्निवीर उम्मीदवारों के अच्छी खबर, इस तारीख को शुरू होगी एग्जाम

सेना भर्ती कार्यालय मंडी के भर्ती निदेशक डीएस सामन्त कुमार ने Subkuz.com को बताया कि परीक्षा केंद्र पर उम्मीदवार को अपने साथ एडमिट कार्ड, मूल प्रमाणपत्रों की फोटोकापी, 10वीं और 12वीं की मूल अंकतालिका, एनसीसी प्रमाणपत्र हो तो, अन्य दस्तावेज के साथ यदि रिलेशन सर्टिफिकेट हो तो साथ लेकर जाना होगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सीईई एडमिट कार्ड वेबसाइट के नीचे लेफ्ट साइड में दिखाई देगा उस पर क्लिक करने पर एक नया विंडो ओपन होगा, उसमें अपना रोल नंबर और जन्म तारीख अंकित करके प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

ऑनलाइन कर सकते है टाइपिंग टेस्ट की तैयारी

Agniveer Exam 2024: हिमाचल में अग्निवीर उम्मीदवारों के अच्छी खबर, इस तारीख को शुरू होगी एग्जाम

जानकारी के मुताबिक भारतीय सेना में ऑफिस असिस्टेंट या स्टोरकीपर टेक्निकल पद के लिए होने वाले टाइपिंग टेस्ट के लिए उम्मीदवार को अभ्यास करने के लिए ऑनलाइन सुविधा दी जा रही है। इसके लिए अभ्यर्थी सेना की भर्ती वेबसाइट पर जाकर टाइपिंग टेस्ट का अभ्यास कर सकते हैं, लेकिन वहीं अभ्यर्थी ऑनलाइन टेस्ट का अभ्यास कर सकते है, जिन्होंने इसके लिए पहले से ही भर्ती के लिए आवेदन किया है। प्रैक्टिस के लिए अपने यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉग इन कर सकते हैं।

बताया कि सेना भर्ती की वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर जाने पर होम पेज पर अग्निपथ के सेक्शन में टाइपिंग टेस्ट प्रैक्टिस के नाम का अलग से विकल्प मिलेगा। इस पर क्लिक करते ही आपके सामने YES और NO का बटन ऑप्शन ओपन होगा। आपको वहां पर हां का ऑप्शन चुनना है। अब उसपर एक नया पेज ओपन हो जाएगा, अभ्यर्थी अपने यूजर आईडी से (क्रेडेंशियल से) ओपन करके ऑफिस असिस्टेंट और स्टोरकीपर पद के लिए टाइपिंग टेस्ट का ऑनलाइन अभ्यास शुरू कर सकते हैं।

 

Leave a comment