Lok Sabha Election 2024: इंडी गठबंधन मजबूत, 150 सीटों पर सिमट जाएगी भाजपा, राहुल ने BJP पर बोला हमला

उत्तर प्रदेश हिंदी न्यूज़, गोरखपुर हिंदी न्यूज़, पंजाब हिंदी न्यूज़, राजस्थान हिंदी न्यूज़, हरियाणा हिंदी न्यूज़, बिहार हिंदी न्यूज़, लेटेस्ट हिंदी न्यूज़, हिंदी न्यूज़

गाजियाबाद के कौशांबी स्थित रेडिसन ब्लू होटल में बुधवार (१७ अप्रेल) को आइएनडीआइए (Indian National Developmental Inclusive Alliance) गठबंधन की कांग्रेस प्रत्याशी डॉली कुमारी शर्मा के समर्थन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो श्री अखिलेश यादव ने आयोजित संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित किया।

गाजियाबाद: कांग्रेस नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश कुमार यादव ने बुधवार (१७ अप्रेल) को गाजियाबाद में आयोजित संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाग लिया। इस दौरान दोनों ने सबसे पहले सभी जनता को रामनवमी के पर्व की बधाई दी। अखिलेश यादव ने Subkuz.com के सामने कहां, "जो पश्चिम राज्य से हवा चल रही है वो पुरे देश को अपने आगोष में ले रही हैं। भारतीय जनता पार्टी के झूठे वादों से देश का किसान बहुत दुखी है।" हम सब को पूरी उम्मीद है कि देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी।

भाजपा 150 सीट पर सिमट जाएगी - राहुल गांधी

Lok Sabha Election 2024: इंडी गठबंधन मजबूत, 150 सीटों पर सिमट जाएगी भाजपा, राहुल ने BJP पर बोला हमला

राहुल गांधी ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहां कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी लोकतंत्र को खत्म करने के लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं। भाजपा सविधान में संशोधन करना चाहती है लेकिन कांग्रेस पार्टी सविधान को बचाने की कोशिश कर रही है। प्रधानमंत्री और बीजेपी मुख्य मुद्दों को लेकर तो बात कर नहीं रही है। पत्रकार द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव में सीटों की संख्या को लेकर सवाल पूछने पर राहुल गांधी ने जवाब देते हुए कहां कि कुछ दिन पहले ऐसा लगता था कि बीजेपी 180 सीट पर जीत दर्ज कर पाएगी, लेकिन अब माहौल को देखकर ऐसा लगने लगा है कि बीजेपी 150 सीटों पर ही सिमट जाएगी। उन्होंने कहां हर राज्य में हमारा गठबंधन बहुत ज्यादा मजबूत है और हम अच्छा प्रदर्शन करते हुए जीत भी दर्ज करेंगे।

इंडी गठबंधन संविधान और लोकतंत्र की रक्षा कर रहा है - राहुल

Lok Sabha Election 2024: इंडी गठबंधन मजबूत, 150 सीटों पर सिमट जाएगी भाजपा, राहुल ने BJP पर बोला हमला

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मीडिया के सामने अपनी बात रखते हुए कहां कि ये लोकसभा चुनाव विचारधारा का है। इंडी गठबंधन संविधान और लोकतंत्र को बचाने का प्रयास कर रहा है। बेरोजगारी, महंगाई, अपराध और देश का विकास हमारे मुख्य मुद्दे हैं। पीएम मोदी को केवल समुद्र के नीचे और आसमान में जाने का सोक हैं, उन्हें जनता की कोई परवाह नहीं हैं। कुछ दिन पहले पीएम ने इंटरव्यू के दोरान इलेक्टोरल बॉन्ड से चंदा देने वालों का नाम उजागर क्यों नहीं किया।  क्योकि ये बॉन्ड सीधे तौर पर चुनाव के लिए उगाही हैं।

जिले में पीएम का रोड शो

Lok Sabha Election 2024: इंडी गठबंधन मजबूत, 150 सीटों पर सिमट जाएगी भाजपा, राहुल ने BJP पर बोला हमला

जानकारी के अनुसार लोकसभा चुनाव का ऐलान हुए काफी दिन बीत गए हैं। गाजियाबाद में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के समर्थन में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने रोड शो किया था। उस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल हुए थे। रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह प्रत्याशी के नामांकन के दिन आयोजित जनसभा को संबोधित किया था। बहुजन समाज पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में मायावती के भतीजे आकाश कुमार आनंद भी जनसभा को संबोधित कर चुके हैं, लेकिन अभी तक आइएनडीआइए गठबंधन की कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में कोई भी बड़ा नेता रोड शो और जनसभा को संबोधित करने नहीं आया हैं।

Leave a comment