Honor 600 Series चीन में होगी लॉन्च, 8600mAh बैटरी और मैग्नेटिक सेकेंडरी डिस्प्ले मिलेगा

Honor 600 Series चीन में जल्द लॉन्च हो सकती है। फोन में 8600mAh बैटरी, Snapdragon प्रोसेसर और मैग्नेटिक सेकेंडरी डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है।

Honor जल्द चीन में Honor 600 और Honor 600 Pro लॉन्च करने जा रही है। नए मॉडल्स में बड़ी बैटरी, Snapdragon प्रोसेसर और मैग्नेटिक सेकेंडरी डिस्प्ले एक्सेसरी जैसे फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।

Technology: Honor 600 Series को चीन में नए डिजाइन और बड़ी बैटरी के साथ पेश किए जाने की तैयारी चल रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन स्मार्टफोन्स में मैग्नेटिक सेकेंडरी डिस्प्ले एक्सेसरी दी जा सकती है, जो कैमरा कंट्रोल और फोटो ट्रांसफर जैसे फीचर्स में मदद करेगी। इसके अलावा चीन वाले मॉडल्स में ग्लोबल वेरिएंट की तुलना में ज्यादा बड़ी बैटरी मिलने की संभावना है।

फोन के पीछे मैग्नेट से जुड़ेगी सेकेंडरी डिस्प्ले

Honor 600 और Honor 600 Pro के साथ कंपनी एक खास सेकेंडरी स्क्रीन एक्सेसरी भी पेश कर सकती है। टिप्स्टर रिपोर्ट्स के अनुसार यह छोटी डिस्प्ले फोन के बैक पैनल पर मैग्नेट की मदद से अटैच होगी।

बताया जा रहा है कि यह एक्सेसरी रिमोट कैमरा कंट्रोल, फील लाइट, फोटो ट्रांसफर और छोटे डिस्प्ले पैनल की तरह काम कर सकती है। लीक हुई तस्वीरों में फोन के पीछे इस मैग्नेटिक डिस्प्ले मॉड्यूल की झलक भी देखने को मिली है।

Snapdragon प्रोसेसर और 200MP कैमरा मिलेगा

ग्लोबल मॉडल्स की तरह चीन में आने वाले Honor 600 Series स्मार्टफोन्स में भी AMOLED डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट मिलने की उम्मीद है। स्टैंडर्ड मॉडल में Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर दिया जा सकता है, जबकि Honor 600 Pro में ज्यादा पावरफुल Snapdragon 8 Elite चिपसेट देखने को मिल सकता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Honor 600 में 200MP का प्राइमरी कैमरा और 50MP का फ्रंट कैमरा मिलने की संभावना है। वहीं Pro मॉडल में 50MP टेलीफोटो लेंस के साथ 3.5x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट भी दिया जा सकता है।

चीन वाले मॉडल में मिलेगी बड़ी बैटरी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Honor चीन में लॉन्च होने वाले मॉडल्स में बैटरी पर बड़ा अपग्रेड दे सकती है। टिप्स्टर Smart Pikachu के अनुसार, Honor 600 में 8600mAh की बैटरी मिल सकती है, जबकि Honor 600 Pro में 8000mAh बैटरी दी जा सकती है।

यह बैटरी क्षमता ग्लोबल मॉडल्स और यूरोपीय वेरिएंट से काफी ज्यादा होगी। ऐसे में लंबे बैकअप और हाई परफॉर्मेंस चाहने वाले यूजर्स के लिए यह सीरीज आकर्षक विकल्प बन सकती है।

Leave a comment