IC 814: The Kandahar Hijack विवाद पर दिया मिर्ज़ा का रिएक्शन, कहा - ''शो का इरादा किसी भी तरह की असहमति पैदा करना नहीं है''

IC 814: The Kandahar Hijack विवाद पर दिया मिर्ज़ा का रिएक्शन, कहा - ''शो का इरादा किसी भी तरह की असहमति पैदा करना नहीं है'' विवाद पर दिया मिर्ज़ा का रिएक्शन, कहा

नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई "आईसी 814 द कंधार हाईजैक" (IC 814 The Kandahar Hijack) न केवल दर्शकों की पसंद बनी, बल्कि इसे विवादों का सामना भी करना पड़ा। इस सीरीज पर विवाद का कारण आतंकवादियों के नाम था। सीरीज में आतंकवादियों के नाम भोला और शंकर रखे गए, जिसके चलते अनुभव सिन्हा पर नामों के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया गया। अब, इस विवाद पर दीया मिर्जा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

IC 814 The Kandahar Hijack: नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई सीरीज "IC 814: द कंधार हाईजैक" विवादों में आ गई है। इस विवाद की जड़ सीरीज में आतंकवादियों के नाम को लेकर है। सीरीज में साल 1999 के कंधार हाईजैक के आतंकवादियों के नाम "भोला" और "शंकर" दिखाए गए हैं, जिससे कई लोगों ने नाराजगी जाहिर की और निर्देशक अनुभव सिन्हा की आलोचना की। आलोचकों का कहना है कि आतंकवादियों के नाम बदलकर हिंदू नाम दिए गए हैं, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।

IC 814: The Kandahar Hijack विवाद पर दिया मिर्ज़ा का रिएक्शन, कहा - ''शो का इरादा किसी भी तरह की असहमति पैदा करना नहीं है''

दिया मिर्ज़ा ने इस विवाद पर दी प्रतिक्रिया

इस पर निर्देशक अनुभव सिन्हा ने सफाई दी है कि आतंकवादियों ने खुद को हाईजैक के दौरान "भोला" और "शंकर" के नाम से पेश किया था, और उन्होंने सीरीज में वही नाम दिखाए हैं।

अब अभिनेत्री दीया मिर्जा, जो इस सीरीज का हिस्सा हैं, ने भी इस विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। दीया ने कहा कि किसी भी क्रिएटिव प्रोजेक्ट में पात्रों और नामों का चयन लेखक और निर्देशक की रचनात्मक स्वतंत्रता के तहत होता है। उनका कहना है कि इसका मकसद किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था, और इस तरह के संवेदनशील विषयों को लेकर जिम्मेदारीपूर्वक काम किया गया है। दीया ने आग्रह किया कि लोगों को पूरे संदर्भ में कहानी को समझना चाहिए।

भावनाओं को ठेस पहुंचाने का इरादा नहीं - दिया

IC 814: The Kandahar Hijack विवाद पर दिया मिर्ज़ा का रिएक्शन, कहा - ''शो का इरादा किसी भी तरह की असहमति पैदा करना नहीं है''

क्राइम थ्रिलर सीरीज "IC 814: द कंधार हाईजैक" में जर्नलिस्ट का किरदार निभाने वालीं दीया मिर्जा ने आतंकवादियों के नाम पर हुए विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। दिए गए एक इंटरव्यू में दीया ने कहा, "मुझे लगता है कि सबसे महत्वपूर्ण बात इरादा है। मुझे नहीं लगता कि शो का उद्देश्य किसी भी तरह की असहमति या विवाद पैदा करना था। यही हमारी सच्चाई है।"

उन्होंने आगे कहा, "जिस मुद्दे को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं, वह सत्यापित और तथ्यात्मक है। जब कोई चीज तथ्यात्मक है, तो उस पर कैसे बहस की जा सकती है?" दीया मिर्जा ने इस बयान के जरिए स्पष्ट किया कि शो का मकसद किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था, बल्कि यह तथ्यों पर आधारित है।

IC 814 की क्या है कहानी?

IC 814: द कंधार हाईजैक की कहानी एक वास्तविक घटना पर आधारित है, जो 24 दिसंबर 1999 को हुई थी। भारतीय एयरलाइंस की फ्लाइट IC 814 को नेपाल से दिल्ली आते समय पांच आतंकवादियों ने हाईजैक कर लिया था। इस घटना ने भारत सहित पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया था।

IC 814: The Kandahar Hijack विवाद पर दिया मिर्ज़ा का रिएक्शन, कहा - ''शो का इरादा किसी भी तरह की असहमति पैदा करना नहीं है''

फ्लाइट को हाईजैक कर अफगानिस्तान के कंधार ले जाया गया, जो उस समय तालिबान के नियंत्रण में था। विमान में 176 यात्री और क्रू मेंबर्स सवार थे। आतंकवादियों ने यात्रियों की जान के बदले अपने तीन बड़े आतंकवादी नेताओं की रिहाई की मांग की, जो भारतीय जेलों में बंद थे। इस घटना ने भारत सरकार को मुश्किल स्थिति में डाल दिया, और अंततः आतंकवादियों की मांगों को मानना पड़ा।

सीरीज में इस हाईजैक की घटनाओं, यात्रियों की मनोस्थिति, सरकार की चुनौतियों और आतंकवादियों से बातचीत की प्रक्रिया को दिखाया गया है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे यह हाईजैक एक बड़े राजनीतिक और कूटनीतिक संकट में बदल गया और अंततः भारत को तीन आतंकवादियों को रिहा करना पड़ा।

इसमें कई कलाकारों ने निभाई भूमिका

IC 814: द कंधार हाईजैक सीरीज में कई प्रमुख कलाकारों ने अपने अभिनय से कहानी को जीवंत किया है। इसमें शामिल कलाकारों ने महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं, जैसे-

- विजय वर्मा, राजीव ठाकुर, नसीरुद्दीन शाह, पंकज कपूर, मनोज पाहवा, पत्रलेखा पॉल, पूजा कौर, सुशांत सिंह, यशपाल शर्मा और दीया मिर्जा

 

 

 

Leave a comment