इजरायल ने दावा किया कि ईरान के IRGC Navy चीफ Alireza Tangsiri को मार गिराया गया। तंगसिरी होर्मुज स्ट्रेट में अमेरिकी और मित्र देशों के जहाजों की आवाजाही रोकने के लिए जिम्मेदार थे। ईरान की तरफ से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं।
Iran-Isreal War: मध्य-पूर्व में जारी तनाव और जंग के बीच इजरायल ने बड़ा दावा किया है। इजरायली सैन्य सूत्रों के अनुसार, ईरान की IRGC नेवी के चीफ Alireza Tangsiri को मार गिराया गया है। बताया जाता है कि तंगसिरी वही थे जो हॉर्मूज स्ट्रेट को बंद करने और जलडमरूमध्य में अमेरिकी और मित्र देशों के जहाजों की आवाजाही पर रोक लगाने के लिए जिम्मेदार थे। इस स्ट्राइक के बारे में कहा जा रहा है कि यह Bandar Abbas के पास हुई। हालांकि, ईरान की तरफ से अभी तक इस स्ट्राइक और तंगसिरी की मौत पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
Alireza Tangsiri का रुख
अगस्त 2018 से IRGC Navy की कमान संभाल रहे तंगसिरी ने हाल के महीनों में खाड़ी क्षेत्र, विशेषकर Strait of Hormuz के आसपास ईरानी एक्शन में आक्रामक रुख अपनाया था। उन्होंने खाड़ी देशों में अमेरिकी ठिकानों और संसाधनों पर संभावित जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी थी। इसके साथ ही नागरिकों और कर्मचारियों को उन इलाकों से दूर रहने के लिए भी वॉर्निंग जारी की थी। तंगसिरी की रणनीति का मुख्य उद्देश्य हॉर्मूज स्ट्रेट में अपनी सैन्य शक्ति का इस्तेमाल करना और वैश्विक तेल एवं गैस मार्गों में नियंत्रण बनाए रखना था।
होर्मुज स्ट्रेट क्यों है महत्वपूर्ण
![]()
Strait of Hormuz दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण और रणनीतिक ऑयल शिपिंग रूट्स में से एक है। यह जलडमरूमध्य उत्तर दिशा में ईरान और दक्षिण में ओमान तथा यूएई के बीच स्थित है और फारस की खाड़ी को अरब सागर और ओमान की खाड़ी से जोड़ता है। होर्मुज से हर साल विश्व के करीब 20 फीसदी क्रूड ऑयल और LNG का परिवहन होता है। इसी कारण से यह समुद्री मार्ग वैश्विक ऊर्जा सुरक्षा के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है।
होर्मुज स्ट्रेट के बंद होने के वैश्विक असर
ईरान द्वारा होर्मुज स्ट्रेट को बंद करने या गिने-चुने जहाजों को ही गुजरने की अनुमति देने से वैश्विक तेल बाजार और LNG सप्लाई पर भारी असर पड़ता है। इस क्षेत्र के बंद होने की स्थिति में दुनिया भर में क्रूड ऑयल की कमी हो सकती है और ईंधन के दाम रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच सकते हैं। वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए यह चुनौतीपूर्ण है क्योंकि इस स्ट्रेट के माध्यम से तेल और गैस का ट्रांसपोर्ट बेहद बड़ा हिस्सा संभाला जाता है।
अमेरिकी और इजरायली प्रतिक्रिया
इजरायल ने तंगसिरी को निशाना बनाकर यह संदेश देने की कोशिश की है कि वे Strait of Hormuz पर ईरानी नियंत्रण को चुनौती दे रहे हैं। अमेरिकी अधिकारियों का मानना है कि यदि यह स्ट्रेट लंबी अवधि के लिए बंद रहता है, तो दुनिया भर में ऊर्जा संकट पैदा हो सकता है। इसीलिए अमेरिका और इजरायल ने खाड़ी में अपने सैन्य और समुद्री बलों की सतर्कता बढ़ा दी है और आवश्यकतानुसार तैनाती कर रखी है।












