Income Tax Department Recruitment 2025: बिना परीक्षा के एक लाख रुपये से अधिक सैलरी वाली सरकारी नौकरी का अवसर, जल्द करें आवेदन

आयकर विभाग ने डाटा प्रोसेसिंग असिस्टेंट (ग्रेड बी) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। बिना परीक्षा के इंटरव्यू के आधार पर सरकारी नौकरी पाने का मौका

Income Tax: आयकर विभाग ने 2025 में डाटा प्रोसेसिंग असिस्टेंट (ग्रेड बी) के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह मौका उन युवाओं के लिए है जो बिना किसी लिखित परीक्षा के, सीधे इंटरव्यू के माध्यम से सरकारी नौकरी प्राप्त करना चाहते हैं। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को एक आकर्षक सैलरी पैकेज के साथ सरकारी कर्मचारी के तौर पर काम करने का अवसर मिलेगा। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट incometaxindia.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है, और अंतिम तिथि विज्ञापन जारी होने के 30 दिनों के भीतर निर्धारित हैं।

आवेदन प्रक्रिया कैसे करें आवेदन

Income Tax Department Recruitment 2025: बिना परीक्षा के एक लाख रुपये से अधिक सैलरी वाली सरकारी नौकरी का अवसर, जल्द करें आवेदन

इस भर्ती के लिए आवेदन पत्र भरने की प्रक्रिया ऑफलाइन है। उम्मीदवारों को नोटिफिकेशन में दिए गए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर, उसे भरकर निर्धारित पते पर भेजना होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 30 दिन के भीतर है, इसलिए इच्छुक उम्मीदवारों को इस अवसर का लाभ उठाने के लिए शीघ्र आवेदन करना चाहिए। आवेदन भेजने का पता हैं।
डायरेक्टोरेट ऑफ इनकम टैक्स (सिस्टम), सेंट्रल ब्यूरो ऑफ डायरेक्ट टैक्स, ग्राउंड फ्लोर, ई2, एआरए सेंटर, झंडेवाला एक्सटेंशन, नई दिल्ली-110055।

वैकेंसी डिटेल्स पदों की संख्या और स्थान

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने डाटा प्रोसेसिंग असिस्टेंट (ग्रेड बी) के कुल 8 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों की पोस्टिंग विभिन्न प्रमुख शहरों में की जाएगी, जिनमें दिल्ली, लखनऊ, हैदराबाद, कानपुर, चंडीगढ़, कोलकाता, और चेन्नई शामिल हैं। भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी और पात्रता शर्तों के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक नोटिफिकेशन देख सकते हैं, जो वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

आयुसीमा और शैक्षिक योग्यता: कौन कर सकता है आवेदन

Income Tax Department Recruitment 2025: बिना परीक्षा के एक लाख रुपये से अधिक सैलरी वाली सरकारी नौकरी का अवसर, जल्द करें आवेदन

•    कंप्यूटर एप्लिकेशन में मास्टर डिग्री,
•    कंप्यूटर साइंस में मास्टर डिग्री,
•    इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री (कंप्यूटर इंजीनियरिंग/कंप्यूटर साइंस/कंप्यूटर टेक्नोलॉजी),
•    या संबंधित क्षेत्र में बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी की डिग्री।
इसके अलावा, इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 56 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आयु सीमा से संबंधित अधिक जानकारी अभ्यर्थी आधिकारिक नोटिफिकेशन से प्राप्त कर सकते हैं।

सैलरी कितना मिलेगा वेतन

चयनित उम्मीदवारों को डाटा प्रोसेसिंग असिस्टेंट (ग्रेड बी) के पद पर चयनित होने पर, उन्हें लेवल 7 के अनुसार ₹44,900 से ₹1,42,400 तक का मासिक वेतन मिलेगा। इसके अलावा, सरकारी कर्मचारियों के लिए अन्य भत्ते और लाभ भी प्रदान किए जाएंगे।

चयन प्रक्रिया बिना परीक्षा, सीधे इंटरव्यू से होगा चयन

Income Tax Department Recruitment 2025: बिना परीक्षा के एक लाख रुपये से अधिक सैलरी वाली सरकारी नौकरी का अवसर, जल्द करें आवेदन

इस भर्ती में अभ्यर्थियों का चयन बिना किसी लिखित परीक्षा के सीधे इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा। यह भर्ती डेप्यूटेशन बेस पर की जा रही है, इसलिए केवल उन उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा जो आवेदन की प्रक्रिया को सही ढंग से पूरा करेंगे। अभ्यर्थियों का चयन उनके पेशेवर अनुभव और कौशल के आधार पर होगा।

आवेदन की अंतिम तिथि और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी

आवेदन पत्र भरने की प्रक्रिया 31 दिसंबर से शुरू हो चुकी है, और आवेदन की अंतिम तिथि विज्ञापन के जारी होने के 30 दिनों के भीतर निर्धारित है। उम्मीदवारों को अपना आवेदन शीघ्र भेजना होगा ताकि वे इस अवसर से वंचित न हों। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट incometaxindia.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।

सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की डाटा प्रोसेसिंग असिस्टेंट (ग्रेड बी) के पदों पर भर्ती, उन अभ्यर्थियों के लिए एक बेहतरीन अवसर है जो सरकारी नौकरी प्राप्त करने के लिए उत्सुक हैं। बिना परीक्षा के सीधे इंटरव्यू के आधार पर चयन की प्रक्रिया इसे और भी आकर्षक बनाती है। ऐसे में, अभ्यर्थियों को इस सुनहरे मौके का फायदा उठाते हुए आवेदन प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी करनी चाहिए।

Leave a comment