IPL 2024 MI vs LSG Match: रोमांचक मैच में लखनऊ ने चार विकेट से मारी बाजी, स्टोइनिस ने खेली अर्धशतकीय पारी

आईपीएल हिंदी न्यूज़, इंडिया हिंदी न्यूज़, क्रिकेट हिंदी न्यूज़, राजस्थान हिंदी न्यूज़, लेटेस्ट हिंदी न्यूज़, लोकसभा चुनाव की खबर, मैच की खबर, खेल खबर, मैच की न्यूज़

आईपीएल 2024 के 48वें रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस को चार  विकेट से करारी शिकस्त दी। मुंबई ने लखनऊ के सामने 145 रन का लक्ष्य रखा, जिस लखनऊ ने चार गेंद रहते हुए हासिल कर लिया।

IPL 2024 MI vs LSG Match: रोमांचक मैच में लखनऊ ने चार विकेट से मारी बाजी, स्टोइनिस ने खेली अर्धशतकीय पारी

स्पोर्ट्स: लखनऊ सुपर जाएंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच मंगलवार (३० अप्रेल) को खेले गए रोमांचक मुकाबले में लखनऊ ने मुंबई को चार विकेट से चार विकेट से पटखनी दी. LSG इस मैच को जीत कर अंक तालिका में तीसरा स्थान पर पहुंच गई हैं। मुंबई की इस सीजन की यह सातवीं हार है और टीम नौवें स्थान पर काबिज हैं। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई की टीम ने 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 144 रन का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में लखनऊ ने 19.2 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर दो पॉइंट हासिल कर लिए।

लखनऊ ने आखरी ओवर में जीता मैच

IPL 2024 MI vs LSG Match: रोमांचक मैच में लखनऊ ने चार विकेट से मारी बाजी, स्टोइनिस ने खेली अर्धशतकीय पारी

मुंबई  इंडियंस के 145 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत निराशाजनक रही और टीम ने मात्र एक रन के स्कोर पर अपना पहला विकेट ओपनर बल्लेबाज अर्शिन कुलकर्णी (00) के रूप में गंवा दिया। उसके बाद कप्तान के एल राहुल और मार्कस स्टोइनिस ने मिलकर पारी को संभाला। केएल राहुल ने 22 गेंदों का सामना करते हुए तीन चौके और एक छक्का की मदद से 28 रन की पारी खेली। 133 रन पर छह विकेट पड़ने के बाद एक समय ऐसा लग रहा था की मुंबई मैच में वापसी करते हुए जीत सकती हैं. क्योकि लखनऊ की टीम ने उस समय अपने मुख्य बल्लेबाज का विकेट गंवा दिया था. लेकिन निकोलस पूरन और क्रुणाल पांड्या टीम को मैच जीताकर नाबाद लौटे।

स्टोइनिस ने लगाया पचासा

IPL 2024 MI vs LSG Match: रोमांचक मैच में लखनऊ ने चार विकेट से मारी बाजी, स्टोइनिस ने खेली अर्धशतकीय पारी

लखनऊ सुपर जायंट्स की लड़खड़ाती टीम को सहारा देते हुए इस मुकाबले में मार्कस स्टोइनिस ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने विरोधी टीम मुंबई के खिलाफ 39 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। उनके बल्ले से इस सीजन का यह दूसरा और महत्वपूर्ण अर्धशतक है। मुंबई के खिलाफ स्टोइनिस ने  45 गेंदों का सामना करते हुए सात चौके और दो छक्के की मदद से 62 रनों की तूफानी पारी खेलकर पवैलियन लौटे। मुंबई के लिए हार्दिक पांड्या को दो तथा  नुवान तुषारा, कोएत्जी और मोहम्मद नबी को एक-एक सफलता हासिल हुई।

मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी फ्लॉप

IPL 2024 MI vs LSG Match: रोमांचक मैच में लखनऊ ने चार विकेट से मारी बाजी, स्टोइनिस ने खेली अर्धशतकीय पारी

लखनऊ सुपर जाएंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मुकाबले में मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 144 रन बोर्ड पर लगाए। मुंबई की पारी की शुरुआत बहुत खराब रही और टीम ने पहले पावर प्ले में मात्र 28 रन बनाकर चार महत्वपूर्ण विकेट गंवा दिए. पावर प्ले में रोहित शर्मा (04), सूर्यकुमार यादव (10), तिलक वर्मा (07) और हार्दिक पांड्या (00) रन बनाकर आउट हो गए. इनके अलावा ओपनर ईशान किशन ने 36 गेंदों का सामना करते हुए तीन चौके की मदद से 32 रन का योगदान दिया।

टिम डेविड और नेहल वढेरा की शानदार पारी

IPL 2024 MI vs LSG Match: रोमांचक मैच में लखनऊ ने चार विकेट से मारी बाजी, स्टोइनिस ने खेली अर्धशतकीय पारी

मुंबई इंडियंस की आधी टीम मात्र 80 रन के स्कोर पर पवैलियन लौट गई. उस समय ऐसा लग रहा था की मुंबई की टीम 120-130 रन बनाकर ऑल आउट हो जाएगी। लेकिन टिम डेविड और नेहल वढेरा की शानदार पारी की बदौलत टीम 144 के स्कोर तक पहुंच पाई. नेहल वढेरा ने 41 गेंदों का सामना करते हुए चार चौके और दो छक्के की मदद से 46 रन की कामयाब पारी खेली। वहीं टिम डेविड ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए मात्र 18 गेंदों का सामना करते हुए तीन चौके और एक छक्का की मदद से 35 रन की बेहतरीन नाबाद पारी खेल कर टीम को समानजनक स्कोर तक पहुंचाया। लखनऊ के लिए मोहसिन खान को दो तथा मार्कस स्टोइनिस, रवि बिश्नोई, नवीन-उल-हक और मयंक यादव एक-एक सफलता हासिल हुई।

Leave a comment