Rishikesh News: गंगा नदी में डूबा दिल्ली का युवक, तलाश में जुटी ऋषिकेश पुलिस और एसडीआरएफ की टीम

उत्तराखंड हिंदी न्यूज़, पंजाब हिंदी न्यूज़, राजस्थान हिंदी न्यूज़, हरियाणा हिंदी न्यूज़, कर्नाटक हिंदी न्यूज़, हरिद्वार हिंदी न्यूज़, पटना हिंदी न्यूज़, हिंदी न्यूज़

मुनिकिरेती के तपोवन क्षेत्र में दिल्ली का रहने वाला एक युवक नहाने के दौरान गंगा नदी में डूब गया। कनिष्क राणा का पैर फिसलने के कारण गंगा जी के तेज बहाव की चपेट में आकर डूब गया। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम तलाशी अभियान में लगी हुई हैं।

Rishikesh News: गंगा नदी में डूबा दिल्ली का युवक, तलाश में जुटी ऋषिकेश पुलिस और एसडीआरएफ की टीम

ऋषिकेश: मुनिकिरेती थाना के तपोवन क्षेत्र में दिल्ली का रहने वाला एक युवक ऋषिकेश घूमने आया था, उसी दौरान नीम बीच पांडू पत्थर के पास नहाते समय पैर फिसल जानें के कारण गंगा नदी के बहाव में डूब गया। पुलिस और एसडीआरएफ (राज्य आपदा प्रतिवादन बल) की टीम युवक की तलाश करने में जुटी हुई है। बताया कि बुधवार (१ मई) को दोपहर लगभग 12:18 बजे विजय विहार फेस 2 रोहिणी नियर शमशान घाट दिल्ली का रहने वाला कनिष्क कुमार राणा अपने दो दोस्त वंश कुमार गौड़ और हिमांशु कुमार लकड़ा के साथ ऋषिकेश घूमने आया था। कनिष्क राणा नहाते समय गंगा जी के तेज बहाव के साथ बह गया। जल पुलिस की तलाश जारी हैं।

तलाशी में मिला एक शव

Rishikesh News: गंगा नदी में डूबा दिल्ली का युवक, तलाश में जुटी ऋषिकेश पुलिस और एसडीआरएफ की टीम

अधिकारी ने Subkuz.com को बताया कि लगभग डेढ़-दो सप्ताह पहले दिल्ली का रहने वाला एक युवक नीमबीच के समीप नहाते समय गंगा में डूब गया था.  एसडीआरएफ की टीम को बुधवार (१ मई) को सर्च ऑपरेशन के दौरान बैराज जलाशय से बरामद किया है। बताया गया है कि 19 अप्रैल को मुनिकीरेती थाना क्षेत्रांतर्गत नीमबीच के पांडव पत्थर के समीप रवि कुमार सैनी (24 वर्ष) पुत्र गौरवनाथ कुमार वर्मा निवासी बी- 282 विकास विहार, नई दिल्ली की वेस्ट गंगा नदी के किनारे डूब गया था।

राज्य आपदा प्रतिवादन बल (एसडीआरएफ) की टीम ने शव को पानी से बाहर निकाला। जिसके बाद बॉडी की शिनाख्त करने के लिए स्वजन को बुलाया गया. स्वजन ने शव की शिनाख्त 19 अप्रैल को गंगा में डूबे रवि कुमार के रूप में हुई हैं। एसडीआरएफ के निरीक्षक कविंद्र कुमार सजवाण ने मीडिया को बताया कि शव को पोस्टमार्टम् करवाने के लिए अस्पताल में भेज दिया गया है। दिल्ली के दूसरे युवक की तलाश अभी जारी हैं।

Leave a comment