IPL 2025: मैथ्यू वेड बने गुजरात टाइटन्स के असिस्टेंट कोच, टीम को नई रणनीति की उम्मीद

आईपीएल 2025 में मैथ्यू वेड गुजरात टाइटन्स के असिस्टेंट कोच बने। उनकी कोचिंग से टीम नई रणनीति अपनाने की उम्मीद कर रही है, जिससे प्रदर्शन बेहतर हो सके

आईपीएल 2025 से पहले गुजरात टाइटन्स (GT) ने बड़ा कदम उठाते हुए ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज मैथ्यू वेड को टीम का असिस्टेंट कोच नियुक्त किया हैं। 

स्पोर्ट्स न्यूज़: आईपीएल 2025 से पहले गुजरात टाइटन्स (GT) ने बड़ा कदम उठाते हुए ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज मैथ्यू वेड को टीम का असिस्टेंट कोच नियुक्त किया है। वेड, जो पिछले सीजन तक गुजरात टाइटन्स के खिलाड़ी थे, अब कोचिंग स्टाफ का अहम हिस्सा बनेंगे। गुजरात टाइटन्स ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर इस फैसले की जानकारी दी। फ्रेंचाइजी ने वेड के अनुभव और खेल की समझ को टीम के लिए मूल्यवान बताया।

खिलाड़ी से कोच तक का सफर

IPL 2025: मैथ्यू वेड बने गुजरात टाइटन्स के असिस्टेंट कोच, टीम को नई रणनीति की उम्मीद

मैथ्यू वेड ने 2022 में गुजरात टाइटन्स से जुड़कर आईपीएल में वापसी की थी। उन्होंने पिछले सीजन (IPL 2024) में सिर्फ दो मैच खेले और महज चार रन बनाए थे। इसके बाद फ्रेंचाइजी ने उन्हें मेगा ऑक्शन से पहले रिलीज कर दिया था। अब वेड कोचिंग भूमिका में नजर आएंगे। वेड ने मार्च 2023 में रेड-बॉल क्रिकेट से संन्यास लिया और 2024 के टी20 वर्ल्ड कप में खेलने के बाद अक्टूबर 2024 में इंटरनेशनल क्रिकेट से भी संन्यास की घोषणा कर दी थी। उन्होंने अपने आईपीएल करियर में कुल 15 मैच खेले हैं, जिसमें 14.64 की औसत से 183 रन बनाए हैं।

गुजरात टाइटन्स की नई रणनीति

गुजरात टाइटन्स की कप्तानी इस बार भी शुभमन गिल के हाथों में होगी। टीम पिछले सीजन में प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई थी, लेकिन इस बार नए कोचिंग सेटअप के साथ मजबूत वापसी करने की कोशिश करेगी। फ्रेंचाइजी की योजना मैथ्यू वेड के अनुभव का फायदा उठाकर टीम की बल्लेबाजी और रणनीति में सुधार करने की है। वेड अपने तेजतर्रार खेल और रणनीतिक सोच के लिए जाने जाते हैं, जिससे GT को फायदा हो सकता हैं।

IPL 2025: मैथ्यू वेड बने गुजरात टाइटन्स के असिस्टेंट कोच, टीम को नई रणनीति की उम्मीद

गुजरात टाइटन्स अपने आईपीएल 2025 अभियान की शुरुआत 25 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ करेगी। फ्रेंचाइजी के लिए यह सीजन काफी अहम होगा, क्योंकि टीम प्लेऑफ में वापसी के इरादे से उतरेगी।

गुजरात टाइटन्स की टीम 

शुभमन गिल, राशिद खान, साईं सुदर्शन, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, जोस बटलर, मोहम्मद सिराज, कगिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, वॉशिंगटन सुंदर, शेरफेन रदरफोर्ड, गेराल्ड कोएत्जे, आर साई किशोर, महिपाल लोमरोर, गुरनूर सिंह बरार, मोहम्मद अरशद खान, इशांत शर्मा, कुमार कुशाग्र, मानव सुथार, अनुज रावत, मानव सिंधु, जयंत यादव, ग्लेन फिलिप्स, करीम जनत और कुलवंत खेजूरलिया।

Leave a comment