US Hindu Temple: अमेरिका में धार्मिक असहिष्णुता! हिंदू मंदिर की दीवारों पर लिखे गए नफरती नारे, हिंदू संगठनों ने जताई कड़ी नाराजगी

कैलिफोर्निया के श्री स्वामीनारायण मंदिर पर हमला, दीवारों पर भारत विरोधी नारे लिखे गए। हिंदू संगठनों ने निंदा की और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की।

अमेरिका के कैलिफोर्निया में श्री स्वामीनारायण मंदिर पर हमला हुआ, दीवारों पर भारत विरोधी नारे लिखे गए। हिंदू संगठनों ने घटना की निंदा की और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की।

US Hindu Temple: अमेरिका में हिंदू मंदिरों को निशाना बनाने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। इस बार दक्षिणी कैलिफोर्निया के चिनो हिल्स में स्थित श्री स्वामीनारायण मंदिर पर हमला हुआ है। बदमाशों ने मंदिर की दीवारों पर भारत विरोधी नारे लिख दिए, जिससे हिंदू समुदाय में आक्रोश फैल गया।

मंदिर प्रबंधन ने की पुष्टि

BAPS स्वामीनारायण मंदिर प्रबंधन ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि यह हिंदू समुदाय के खिलाफ नफरत का एक और मामला है। मंदिर प्रबंधन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में लिखा—

US Hindu Temple: अमेरिका में धार्मिक असहिष्णुता! हिंदू मंदिर की दीवारों पर लिखे गए नफरती नारे, हिंदू संगठनों ने जताई कड़ी नाराजगी

"चिनो हिल्स में एक और हिंदू मंदिर पर हमला हुआ, लेकिन समुदाय नफरत के खिलाफ मजबूती से खड़ा रहेगा। हम शांति और सद्भाव को कायम रखेंगे।"

मंदिर प्रबंधन ने आगे कहा कि हिंदू समुदाय कभी भी इस तरह की नफरत को अपनी जड़ें जमाने नहीं देगा।

पुलिस और संगठनों की प्रतिक्रिया

इस हमले को लेकर चिनो हिल्स पुलिस विभाग की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। हालांकि, उत्तरी अमेरिका के हिंदुओं के गठबंधन (CoHNA) ने इस घटना की निंदा करते हुए इसे एक गंभीर समस्या बताया। संगठन ने अपने बयान में कहा—

US Hindu Temple: अमेरिका में धार्मिक असहिष्णुता! हिंदू मंदिर की दीवारों पर लिखे गए नफरती नारे, हिंदू संगठनों ने जताई कड़ी नाराजगी

"एक और हिंदू मंदिर को निशाना बनाया गया है। लेकिन कुछ लोग अब भी यह कह रहे हैं कि हिंदूफोबिया नाम की कोई चीज नहीं होती।"

बढ़ती घटनाओं से समुदाय में चिंता

यह पहली बार नहीं है जब अमेरिका में हिंदू मंदिरों को निशाना बनाया गया है। इससे पहले भी कैलिफोर्निया और अन्य अमेरिकी राज्यों में मंदिरों पर हमले हो चुके हैं। हिंदू संगठनों का कहना है कि इन घटनाओं के बावजूद स्थानीय प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है, जिससे समुदाय में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है।

Leave a comment