Israel Hamas War: इजरायल का गाजा पट्टी पर हमला, मारा गया हमास का प्रमुख लीडर रावी मुश्ताहा, दो अन्य वरिष्ठ नेताओं की भी मौत

इजरायल का गाजा पट्टी पर हमला, मारा गया हमास का प्रमुख लीडर रावी मुश्ताहा, दो अन्य वरिष्ठ नेताओं की भी मौत, इंडिया हिंदी न्यूज़, हरियाणा हिंदी न्यूज़, न्यूज़

इजरायली सेना ने गुरुवार को पुष्टि की कि लगभग तीन महीने पहले गाजा पट्टी में किए गए हवाई हमले में हमास के तीन वरिष्ठ नेताओं की मौत हो गई थी। इन हवाई हमलों में उत्तरी गाजा के एक भूमिगत परिसर को निशाना बनाया गया था। इस हमले में रावी मुश्तहा, जो हमास के शीर्ष नेताओं में से एक था, और दो अन्य वरिष्ठ कमांडर समेह सिराज और समेह औदेह मारे गए थे।

यरुशलम: इजरायली सेना ने बृहस्पतिवार को एक बड़ी सफलता की घोषणा की, जिसमें बताया गया कि उसने लगभग तीन महीने पहले गाजा पट्टी में किए गए हवाई हमलों के दौरान हमास सरकार के प्रमुख रावी मुश्ताहा और दो अन्य वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारियों को मार गिराया था। इजरायली सेना के अनुसार, उत्तरी गाजा स्थित एक भूमिगत परिसर को निशाना बनाया गया था, जिसमें रावी मुश्ताहा के साथ हमास के दो कमांडर, समेह अल-सिराज और समी औदेह भी मारे गए। यह हमला हमास के सैन्य ढांचे को कमजोर करने के लिए इजरायल के प्रयासों का हिस्सा था।

इजरायली सेना ने अपने बयान में बताया कि...

Israel Hamas War: इजरायल का गाजा पट्टी पर हमला, मारा गया हमास का प्रमुख लीडर रावी मुश्ताहा, दो अन्य वरिष्ठ नेताओं की भी मौत

इजरायली सेना ने अपने बयान में बताया कि उत्तरी गाजा स्थित एक भूमिगत परिसर पर किए गए हमले में हमास के तीन वरिष्ठ नेता मारे गए, जिनमें रावी मुश्ताहा, समेह अल-सिराज, और समी औदेह शामिल थे। रावी मुश्ताहा हमास का एक प्रमुख नेता था, जो संगठन की सैन्य तैनाती और रणनीति से संबंधित निर्णयों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता था। उसे हमास के शीर्ष नेता याह्या सिनवार का 'दाहिना हाथ' माना जाता था। 2015 में अमेरिकी विदेश विभाग ने मुश्ताहा को 'वैश्विक आतंकवादी' घोषित किया था।

इजरायल सेना कर रही बमबारी

हाल ही में इजरायली सेना ने दक्षिणी गाजा और लेबनान में भीषण हवाई हमले किए, जिसमें कम से कम 51 लोगों की मौत हो गई। इन हमलों में कई महिलाएं और बच्चे भी मारे गए। इजरायल ने ये हमले तब तेज किए जब ईरान की ओर से मिसाइलें दागी गईं। इजरायल और हमास के बीच यह संघर्ष 7 अक्टूबर 2023 को हमास द्वारा किए गए आतंकी हमले के बाद से लगातार जारी हैं।

Israel Hamas War: इजरायल का गाजा पट्टी पर हमला, मारा गया हमास का प्रमुख लीडर रावी मुश्ताहा, दो अन्य वरिष्ठ नेताओं की भी मौत

गाजा में हमास के आतंकवादी ठिकानों पर इजरायली हमले जारी हैं, वहीं लेबनान पर भी लगातार बमबारी हो रही है। ताजा इजरायली हमले में बेरूत के बाचौरा इलाके में एक इमारत को निशाना बनाया गया, जिसमें छह लोगों की मौत हुई और सात लोग घायल हो गए। यह हमला लेबनान की संसद के पास किया गया, जो सरकार के मुख्यालय के पास अब तक का सबसे करीबी इजरायली हमला हैं।

 

Leave a comment