Israel Hezbollah War: इजरायल ने हिजबुल्लाह के 2 कमांडरों को किया ढेर, कई हथियार डिपो तबाह, पढ़ें पूरी खबर

इजरायल का लेबनान पर हमला जारी है, जिसमें पिछले कुछ दिनों से इजरायल ने अपने हमलों को और तेज कर दिया है। इस सैन्य कार्रवाई में हिजबुल्लाह को भारी नुकसान उठाना

इजरायल की सेना ने हिजबुल्लाह के खिलाफ एक बड़े ऑपरेशन के तहत भीषण बमबारी शुरू की है। इस हमले में हिजबुल्लाह के दो कमांडरों को मार गिराने में सफलता मिली है। इस कार्रवाई के परिणामस्वरूप हिजबुल्लाह के कई हथियार डिपो भी तबाह किए गए हैं, जिससे संगठन की सैन्य क्षमताओं को नुकसान पहुँचा हैं।

बेरुत: इजरायल का लेबनान पर हमला जारी है, जिसमें पिछले कुछ दिनों से इजरायल ने अपने हमलों को और तेज कर दिया है। इस सैन्य कार्रवाई में हिजबुल्लाह को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। हाल ही में, इजरायल की सेना ने पुष्टि की है कि उन्होंने हिजबुल्लाह के दो और कमांडरों को मार गिराया है। यह हमला हिजबुल्लाह की सैन्य क्षमताओं को और कमजोर करने के लिए इजरायल की रणनीति का हिस्सा हैं।

हमले में मारे गए हिजबुल्लाह के दो कमांडर

Israel Hezbollah War: इजरायल ने हिजबुल्लाह के 2 कमांडरों को किया ढेर, कई हथियार डिपो तबाह, पढ़ें पूरी खबर

इजरायल ने हिजबुल्लाह के दो आतंकियों को मार गिराने का दावा किया है, जिनके नाम अहमद मुस्तफा और मोहम्मद अली हमदान बताए जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, मोहम्मद अली हमदान हिजबुल्लाह के एंटी टैंक कमांडर थे। इसके अलावा, इजरायल ने लेबनान में हिजबुल्लाह के कई हथियार डिपो भी तबाह कर दिए हैं।

पिछले 24 घंटों में इजरायली डिफेंस फोर्सेस ने हमास और हिजबुल्लाह के 230 से ज्यादा ठिकानों को निशाना बनाया है। दक्षिणी लेबनान में इजरायली सेना ने हिजबुल्लाह के कई लॉन्च पैड्स को भी नष्ट कर दिया है, जिससे उनकी सैन्य क्षमताओं को और नुकसान पहुंचा हैं।

इजरायल कर रहा ईरान पर घातक हमला करने की तैयारी

Israel Hezbollah War: इजरायल ने हिजबुल्लाह के 2 कमांडरों को किया ढेर, कई हथियार डिपो तबाह, पढ़ें पूरी खबर

इजरायल ने ईरान पर एक संभावित घातक हमले की तैयारी कर ली है, जिसका संकेत इजरायली रक्षा मंत्री योव गैलंट के बयान से मिलता है। उन्होंने कहा कि ईरान पर किया जाने वाला हमला "घातक" और "चौंकाने" वाला होगा। गैलंट ने यह बयान उस समय दिया जब अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच बातचीत चल रही थी। उन्होंने यह भी कहा कि हाल ही में ईरान की ओर से किए गए मिसाइल हमले का इजरायल कड़ा जवाब देगा। गैलंट के कार्यालय द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि इजरायली हमले के परिणामस्वरूप ईरान "सकते में आ जाएगा" और वे यह नहीं समझ पाएंगे कि क्या हुआ और कैसे हुआ।

Leave a comment