Ivanka Trump on Politics: अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति की बेटी इवांका ने राजनीति से बनाई दूरी, जानें ट्रंप की नई सरकार में शामिल नहीं होने की क्या

इवांका ट्रंप ने राजनीति से दूरी बना ली है और ट्रंप की नई सरकार में शामिल नहीं होंगी। जानें उनके इस फैसले के पीछे की वजह और राजनीति में उनकी भूमिका का भविष्य।

इवांका ट्रंप ने जुलाई महीने में द लेक्स फ्रिडमैन पॉडकास्ट के साथ अपनी बातचीत के दौरान राजनीति की दुनिया को लेकर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा, "राजनीति एक बहुत अंधकारमयी दुनिया है. इसमें काफी अंधकार है, बहुत सारी नकारत्मकता हैं।" 

वॉशिंगटन: इवांका ट्रंप ने अपने पिता डोनाल्ड ट्रंप की नई सरकार में शामिल न होने का फैसला लिया, और जनवरी 2021 में वॉशिंगटन और डोनाल्ड ट्रंप के साथ काम करना छोड़ दिया। इससे पहले, इवांका ने अपने पिता के रियल एस्टेट व्यवसाय में कई महत्वपूर्ण योगदान दिए थे, जिसमें होटल का डिजाइन तैयार करना, रियलिटी टीवी शो के बोर्डरूम में शामिल होना, और डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति चुनाव प्रचार में सक्रिय भागीदारी शामिल थी। 

इसके अतिरिक्त, डोनाल्ड ट्रंप के पहले राष्ट्रपति कार्यकाल के दौरान, इवांका उनकी सलाहकार के रूप में वेस्ट विंग में काम कर रही थीं। हालांकि, जनवरी 2021 में उन्होंने राजनीति से दूरी बना ली और वॉशिंगटन छोड़ दिया।

राजनीति से दूर हुई ट्रंप की बेटी इवांका 

Ivanka Trump on Politics: अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति की बेटी इवांका ने राजनीति से बनाई दूरी, जानें ट्रंप की नई सरकार में शामिल नहीं होने की क्या

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इवांका ट्रंप ने राजनीति से दूरी बनाने का निर्णय लिया और स्पष्ट रूप से कहा कि वह अब राजनीति में वापस नहीं आएंगी। 2022 में, जब डोनाल्ड ट्रंप ने तीसरी बार अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव लड़ने की घोषणा की, तो इवांका ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा, “मैं अपने पिता से बहुत प्यार करती हूं, लेकिन इस बार मैं अपने छोटे बच्चों और परिवार के साथ निजी जीवन को प्राथमिकता देने का विकल्प चुन रही हूं। मैं राजनीति में शामिल होने की योजना नहीं बना रही हूं।”

इस समय, इवांका अपने पति जेरेड कुशनर और अपने परिवार के साथ फ्लोरिडा के मियामी में सार्वजनिक जीवन से दूर एक शांतिपूर्ण और निजी जीवन जी रही हैं।

इवांका ने बताया "राजनीति एक बहुत अंधकारमयी दुनिया है”

Ivanka Trump on Politics: अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति की बेटी इवांका ने राजनीति से बनाई दूरी, जानें ट्रंप की नई सरकार में शामिल नहीं होने की क्या

इवांका ट्रंप ने राजनीति से दूरी बनाने के अपने फैसले को स्पष्ट रूप से समझाया है, और उन्होंने बताया कि यह फैसला उनके व्यक्तिगत जीवन और मानसिक शांति को प्राथमिकता देने के कारण लिया गया। द लेक्स फ्रिडमैन पॉडकास्ट पर जुलाई में बातचीत के दौरान इवांका ने राजनीति के प्रति अपनी असहमति और अवसाद की भावना को व्यक्त किया। उन्होंने कहा, "राजनीति एक बहुत अंधकारमयी दुनिया है. इसमें काफी अंधकार है, बहुत सारी नकारात्मकता है और एक इंसान के रूप में यह मेरे लिए बिल्कुल विपरीत हैं।"

इस बयान के जरिए इवांका ने यह स्पष्ट किया कि वह ऐसे वातावरण में काम करने को लेकर सहज नहीं महसूस करतीं, जो उनके लिए मानसिक और भावनात्मक दृष्टिकोण से ठीक नहीं था। इसके साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि उनका ध्यान अब अपने परिवार और निजी जीवन पर केंद्रित हैं।

Leave a comment