जापान में PM सनाए ताकाइची की LDP ने संसदीय चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज की। पार्टी ने 316 सीटें जीतकर दो-तिहाई बहुमत हासिल किया। यह जीत ताकाइची की लोकप्रियता और जापान में राजनीतिक स्थिरता को दर्शाती है।
टोक्यो: जापान में हाल ही में हुए संसदीय चुनाव में प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची की लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (LDP) ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है। पार्टी ने 465 सदस्यीय लोअर हाउस में 316 सीटें जीतकर दो-तिहाई बहुमत (supermajority) हासिल किया। यह 1955 में पार्टी की स्थापना के बाद से अब तक की सबसे बड़ी जीत मानी जा रही है। इस जीत ने 1986 में पूर्व प्रधानमंत्री यासुहिरो नाकासोन द्वारा जीती गई 300 सीटों की रिकॉर्ड संख्या को भी पार कर दिया है।
लोअर हाउस जापान की संसद का सबसे शक्तिशाली सदन है। यहां दो-तिहाई बहुमत मिलने का मतलब है कि सरकार अब अपने महत्वपूर्ण फैसलों को बिना किसी बाधा के पास कर सकती है। यह जीत साफ तौर पर प्रधानमंत्री ताकाइची की सियासी ताकत और लोकप्रियता को दर्शाती है।
पीएम मोदी ने दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सनाए ताकाइची को इस ऐतिहासिक जीत पर बधाई दी। उन्होंने कहा, "सनाए ताकाइची, प्रतिनिधि सभा के चुनावों में ऐतिहासिक जीत पर आपको हार्दिक बधाई। मुझे विश्वास है कि आपके कुशल नेतृत्व में भारत और जापान की मित्रता नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगी।"
भारत और जापान के बीच मजबूत diplomatic relations के लिहाज से यह बधाई महत्वपूर्ण है। इससे यह भी संकेत मिलता है कि नई सरकार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाएगी।
जनता ने दी ताकाइची को भारी समर्थन
![]()
जापानी मीडिया के अनुसार, इस जीत के पीछे सनाए ताकाइची की बढ़ती लोकप्रियता और जनता का भरोसा मुख्य कारण हैं। सनाए ताकाइची अक्टूबर 2025 में जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री बनी थीं। पद संभालने के सिर्फ तीन महीने बाद ही उन्होंने जल्दी चुनाव कराने का फैसला किया।
उनका उद्देश्य अपनी लोकप्रियता का लाभ उठाकर सरकार के एजेंडे को मजबूत करना था। युवा मतदाताओं ने भी उनका समर्थन किया, क्योंकि उनकी मजबूत छवि और स्टाइल ने युवाओं को आकर्षित किया। विपक्ष कई हिस्सों में बिखरा हुआ था, जिससे ताकाइची को बड़ी चुनौती नहीं मिली।
316 सीटों के साथ हासिल हुआ दो-तिहाई बहुमत
NHK के शुरुआती नतीजों के अनुसार, LDP ने अकेले 316 सीटें जीती हैं। जापानी संसद के लोअर हाउस में पूर्ण बहुमत पाने के लिए 261 सीटें जरूरी हैं। इसका मतलब है कि पार्टी ने दो-तिहाई बहुमत के साथ सरकार को मजबूत स्थिति में ला दिया है।
यह जीत पार्टी को अपने एजेंडे को बिना किसी बड़ी बाधा के लागू करने का अवसर देती है। जापान की राजनीति में यह स्थिति अब ताकाइची को नीति निर्धारण और सुधारों में अधिक स्वतंत्रता देगी।
ताकाइची की प्रमुख नीतियां
प्रधानमंत्री ताकाइची ने अपने विज़न में प्रमुख नीतियों को स्पष्ट किया है। उनका मुख्य उद्देश्य जापान की अर्थव्यवस्था और मिलिट्री क्षमताओं को मजबूत करना है। इसके लिए वे रक्षा खर्च बढ़ाने, हथियार निर्यात पर रोक हटाने और टेक्नोलॉजी तथा इंडस्ट्री में निवेश बढ़ाने की योजना बना रही हैं।
चीन के साथ बढ़ते तनाव और अमेरिका के साथ मजबूत संबंध बनाने की कोशिश भी उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि वे विपक्ष से समर्थन लेने की कोशिश करेंगी और अपने लक्ष्यों को हासिल करने में फ्लेक्सिबल रहेंगी। दो-तिहाई बहुमत मिलने से उन्हें अब 2028 तक बिना चुनाव के अपने महत्वपूर्ण फैसले लागू करने का अवसर मिलेगा।












