JEE Main 2026 सेशन-1 के परिणाम के बाद छात्रों के लिए सबसे अहम सवाल है कि उनके पर्सेंटाइल पर कौन सा NIT मिलेगा। देश के 31 राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थानों में बीटेक और बीई कोर्स में एडमिशन JEE Main रैंक और JoSAA काउंसलिंग के आधार पर होता है। टॉप एनआईटी में प्रवेश के लिए 99.8+ पर्सेंटाइल की जरूरत पड़ सकती है, जबकि अन्य संस्थानों के लिए 97+ पर्सेंटाइल पर्याप्त हो सकती है।
JEE Main 2026 Results: JEE Main 2026 सेशन-1 के रिजल्ट आने के बाद छात्रों के लिए यह तय करना चुनौतीपूर्ण है कि उनकी पर्सेंटाइल पर कौन सा NIT मिलेगा। देश के 31 राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थानों में बीटेक और बीई में एडमिशन JoSAA काउंसलिंग प्रक्रिया के जरिए होता है। टॉप एनआईटी जैसे NIT Tiruchirappalli, NIT Surathkal और NIT Warangal में प्रवेश पाने के लिए 99.8+ पर्सेंटाइल जरूरी है। छात्र अपनी रैंक, कैटेगरी और होम स्टेट कोटा को ध्यान में रखते हुए विकल्प भरें, ताकि सही कॉलेज और ब्रांच का चयन हो सके।
NIT में एडमिशन का प्रोसेस और JoSAA काउंसलिंग
एनआईटी में सीधे कॉलेज स्तर पर एडमिशन नहीं होता। JoSAA काउंसलिंग प्रक्रिया के तहत छात्र अपनी रैंक, पर्सेंटाइल और कैटेगरी के अनुसार कॉलेज और ब्रांच चुनते हैं। होम स्टेट और अन्य स्टेट कोटा सीट अलॉटमेंट में अहम भूमिका निभाते हैं।
काउंसलिंग में शामिल छात्रों को अपने विकल्प सोच-समझकर भरने चाहिए, क्योंकि कटऑफ हर साल बदलती रहती है। टॉप ब्रांच और टॉप NIT में प्रवेश पाने के लिए उच्च पर्सेंटाइल और बेहतर रैंक जरूरी है।
![]()
संभावित पर्सेंटाइल और पिछले साल की ट्रेंड
टॉप एनआईटी के लिए अनुमानित JEE Main पर्सेंटाइल इस प्रकार है: NIT Tiruchirappalli 99.92+, NIT Surathkal 99.90+, NIT Warangal 99.85+, जबकि NIT Nagaland और NIT Mizoram जैसी संस्थानों के लिए 97.3-97.5+ पर्सेंटाइल पर्याप्त हो सकती है। पिछले साल की क्लोजिंग रैंक के आधार पर भी यह ट्रेंड देखा जा सकता है।
छात्रों को पिछले वर्ष के डेटा के आधार पर इस साल संभावित कटऑफ समझने में आसानी होगी। इससे वे सही कॉलेज और ब्रांच के विकल्प तय कर पाएंगे और JoSAA काउंसलिंग में बेहतर रणनीति बना सकेंगे।










